विक्की कौशल ने ठुकराया था इन 4 सुपरहिट फिल्मों के ऑफर, आज पछताते होंगे

विक्की कौशल आज के सुपरस्टार हैं। आज की तारीख़ में फिल्में देखने वाला कौन ही होगा जो उन्हें नहीं जानता होगा। विक्की ये इसके लिए बहुत मेहनत भी की है। उन्होंने साल 2012 में अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर के असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी।
अदाकारी में उनके नाम पर मसान, उड़ान, उरी, शहीद ऊधम सिंह जैसी शानदार फिल्में हैं जिन्हें क्रिटिक्स से भी अच्छे रिव्यू मिले हैं और इन फिल्मों ने दर्शकों के बीच भी खूब शोहरत बटोरी है।
जीवन में आगे बढ़ते वक्त इंसान अपने काम से संबंधित कई फैसले करता है। बाद में मुड़ कर देखने पर कभी उसे इन कामों का पछतावा भी होता है। आज हम ऐसी ही 4 फिल्मों के बारे में आपको बताएंगे जो मिली तो विक्की को थीं लेकिन उन्होंने करने से मना कर दिया और पलट कर देखने पर उन्हें इसका पछतावा जरूर होता होगा।
1) 83 फिल्म:
उरी की सफलता के समय 83 के निर्देशक कबीर खान अपनी अगली फिल्म के लिए सोच रहे थे और इसी सिलसिले में उन्होंने विक्की से 83 करने के लिए बात की थी। वे विक्की को मोहिंदर अमरनाथ का किरदार दे रहे थे। लेकिन उसी समय उरी हिट हुई थी और विक्की किसी फिल्म में सेकेंड लीड करने को तैयार नहीं थे। इसी वजह से उन्होंने 83 करने से मना कर दिया।
2) भाग मिल्खा भाग:
अभिनेता के तौर पर विक्की कौशल की पहली फ़िल्म मसान थी। एक जगह किसी बातचीत के दौरान विक्की ने बताया था कि मसान से पहले उन्होंने राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित भाग मिल्खा भाग के लिए भी ऑडिशन दिया था। हालांकि उन्हें यह रोल नहीं मिला था और बाद में फिल्म में मिल्खा सिंह की भूमिका फरहान अख़्तर ने निभाई।
3) स्त्री:
स्त्री 2018 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी ने काम किया था। कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद विक्की थे। लेकिन उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया था जिसके बाद राजकुमार राव को मुख्य भूमिका में लेकर यह फिल्म बनी थी।
4) उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक:
इससे पहले कि आप हमारी लिस्ट में इस फिल्म को देखकर चौंकें, रुक जाइए। हम जानते हैं कि विक्की इस फिल्म में थे लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय पर विक्की ने इस फिल्म को मना करने का पूरा मन बना लिया था।
विक्की के पिता बताते हैं कि विक्की इस फिल्म की स्क्रिप्ट से कनेक्ट नहीं कर पा रहे थे लेकिन उनके कहने पर उन्होंने यह फिल्म की और आज सब जानते हैं कि कैसे यह फिल्म विक्की के कैरियर के लिए वरदान साबित हुई।