EntertainmentNews

90 के दशक में सेट होगी वरुण धवन, सामंथा रूथ प्रभु स्टारर सिटाडेल इंडिया, नवंबर में शुरू हो सकती है शूटिंग

वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु प्राइम वीडियो की वेब सीरीज सिटाडेल में एक साथ काम करेंगे। यह वेब सीरीज रुसो ब्रदर्स के अमेरिकी शो का भारतीय रूपांतरण है। इस वेब सीरीज के लिए अभिनेत्री हिंदी पर काम कर रही है जिसके लिए उन्होंने एक टीचर भी रखा हुआ है। यह सीरीज किस दशक में फिल्मायी जाएगी इसके संदर्भ में एक दिलचस्प खुलासा हुआ है।

Advertisement

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिटाडेल इंडिया भी 1990 के दशक में दो टाइमलाइन्स में स्थापित है – शुरुआती और अंत के 90 के दशक में। अभिनेता नवंबर की शुरुआत तक प्राइम वीडियो की इस सीरीज के लिए वर्कशॉप शुरू करने के लिए तैयार हैं। मेकर्स वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु के स्पेशल लुक पर काम कर रहे हैं। वरुण जब अपनी भेड़िया के प्रचार को खत्म कर दे और सामंथा अपनी काम को पूरा कर दे। इसके बाद सीरीज पर नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में काम शुरू हो सकता हैं।

 

Advertisement

सिटाडेल का ओरिजिनल वर्जन 2023 में होगा रिलीज

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रुसो ब्रदर्स प्रियंका चोपड़ा जोनास और रिचर्ड मैडेन अभिनीत सिटाडेल में काम कर रहे हैं, जिसका प्रीमियर 2023 में किया जाएगा। एक ही प्रोजेक्ट को सिटाडेल इंडिया, सिटाडेल मैक्सिको, सिटाडेल इटली और अन्य देशों में कई एडाप्शन बनाये जाएंगे। यह बताया जा रहा है कि सीरीज का भारतीय एडिशन प्रियंका के करैक्टर को भरेगा। इसे तीन से चार महीने के समय में शूट किया जाएगा और निर्माता इसे 2023 के अंत तक रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

रूसो ब्रदर्स द्वारा प्रोड्यूस्ड सिटाडेल का एक भारतीय एडिशन होगा जिसमें वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इस सीरीज को राज निदिमोरु और कृष्णा डीके द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा।

वरुण धवन के आगामी प्रोजेक्ट की बात की जाए तो वो भेड़िया में काम कर रहे है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक है। यह फिल्म 25 नवंबर 2022 को बड़े परदे पर रिलीज होगी। वहीं सामंथा रूथ प्रभु के बात की जाए तो वो शकुंतलम, कुशी और यशोदा में काम कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button