EntertainmentFeature

बॉलीवुड की वो 6 खूबसूरत हसीनाएं जिन्होंने मॉडलिंग से की थी अपने करियर की शुरुआत

परिवारवाद की बहस बॉलीवुड में कोई नई नहीं है। यह बहुत लंबे समय से चल रही है और चलती ही रहेगी। लेकिन कई स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। आज हम आपको ऐसी ही 6 अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने करियर को शुरुआत मॉडलिंग से की और आज फिल्मों का बड़ा नाम हैं।

Advertisement

1) प्रियंका चोपड़ा:

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने मिस वर्ल्ड का खिताब 2000 में अपने नाम किया था। इसके बाद से ही उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए थे और 2003 में अक्षय कुमार के अपोजिट अंदाज फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में अपने कदम रखे।

प्रियंका आज की तारीख में इंटरनेशनल स्टार हैं और भारत से लेकर हॉलीवुड तक उनके चर्चे हैं। हॉलीवुड में भी कुछेक फिल्मों में अपनी अदाकारी का जौहर प्रियंका दिखा चुकी हैं।

Advertisement

2) ऐश्वर्या राय:

अपने कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख देने वाली ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) ने 1994 में मिस वर्ल्ड जीता था। यह पुरस्कार जीतने के बाद से उनकी किस्मत ही बदल गई और 1996 में इरुवर नाम की फिल्म से उन्होंने फिल्मों में कदम रख दिया।

इरुवर तमिल भाषा की फिल्म थी और इसे जाने माने निर्देशक मणिरत्नम ने निर्देशित किया था। ऐश्वर्या की पहली हिंदी फिल्म ‘और प्यार हो गया’ थी। यह फिल्म भी 1996 में ही रिलीज हो गई थी।

3) दीपिका पादुकोण:

दीपिका ने भी फिल्मों में एंट्री से पहले मॉडलिंग की थी। किंगफिशर फैशन अवॉर्ड्स में मॉडल ऑफ द ईयर जीतने के ही साथ ही दीपिका कुछ म्यूजिक विडियोज में भी नजर आई थीं।

Advertisement

इसके बाद उन्हें बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ ओम शांति ओम फिल्म मिल गई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और दीपिका को इस फिल्म के लिए खूब तारीफ मिली थी।

4) जीनत अमान:

1970 में मिस एशिया पैसिफिक जीतना जीनत अमान के लिए जिंदगी का बड़ा मोड साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने लगातार मॉडलिंग जारी रखी और जल्दी ही उन्हें फिल्मों के ऑफर भी आने लगे थे। जीनत अमान 70-80 के दशक की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं।

5) कैटरीना कैफ:

लैक्मे फैशन वीक में सबसे पहले नजर आईं कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने लंबे समय तक मॉडलिंग की थी। उसके बाद ही वे फिल्मों में आईं और आज वे हिंदी फिल्मों के दर्शकों पर राज करती हैं।

Advertisement

6) अनुष्का शर्मा:

बहुत कम लोग जानते हैं कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी बॉलीवुड में डेब्यू से पहले मॉडलिंग में हाथ आजमाया था। कुछ समय बाद उन्हें यशराज बैनर्स की शाहरुख खान के साथ बनने वाली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी मिल गई। पहली ही फिल्म से मिली सफलता के बाद अनुष्का ने अब तक पीछे मुड़कर नहीं देखा है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button