EntertainmentFeature

बॉलीवुड की वो 5 एक्ट्रेस, जिनकी मौत आज भी किसी रहस्य से कम नहीं

90 के दशक में बॉलीवुड (Bollywood) की कई ऐसी अभिनेत्रियां थी। जिन्होंने लाखों दिलों पर अपनी छाप छोड़ रखी थी। लेकिन, अचनाक से ये अभिनेत्रियां कहाँ गायब हुई, यह कोई नहीं जानता। इसी के साथ कई ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जिनकी रहस्मयी मौत हो गई। इस लिस्ट में तमाम बेहतरीन अभिनेत्रियां शामिल हैं। तो आइये जानते है, इनकी रहस्मयी मौत के कारण क्या हैं?

Advertisement

1.) जिया खान (Jiah Khan)

अभिनेत्री जिया खान ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करके अपने फ़िल्मी करियर की शानदार शुरुआत की। जिया अमेरिकी नागरिक थी। वह बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान और नाम कमाने के माध्यम से आयी थी। फिल्म ‘गजनी’ में आमिर खान के साथ काम करने के बाद अचनाक से एक दिन उनकी मृत्यु हो गई।

इसके पश्चात तमाम बॉलीवुड स्टार्स के साथ जिया खान के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर सवालों का पहाड़ टूट पड़ा। जिया के बॉयफ्रेंड सूरज को उनकी मौत का कारण बताया गया। लेकिन, कई सबूतों के सामने आने के बावजूद भी सूरज की गिरफ्तारी नहीं हुई और इस मामले को दबा दिया गया। आज भी जिया खान की मौत रहस्य में है।

Advertisement

2.) दिव्या भारती (Divya Bharti)

अभिनेत्री दिव्या भारती अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती थी। दिव्या की मौत न केवल बॉलीवुड (Bollywood) जगत बल्कि उनके फैंस के लिए भी निराशाजनक थी। दरअसल साल 1993 में दिव्या की आत्महत्या की खबर ने फैंस को झकझोर के रख दिया था। हैरान करने वाली बात यह है कि दिव्या की आत्महत्या का कारण आज भी फैंस के लिए रहस्य बना हुआ हैं।

3.) परवीन बॉबी (Parveen Babi)

परवीन बॉबी 90 के दशक की कामयाब अभिनेत्रियों में से एक थी। परवीन मानसिक रूप से पीड़ित भी थी। जिसके बाद साल 2005 में उनकी मृत्यु हो गई। लेकिन, इसका कारण आज तक सामने नहीं आ पाया। सूत्रों के अनुसार जब परवीन की मृत्यु हुई उस दौरान उनके परिजन में से कोई भी व्यक्ति उनसे साथ मौजूद नहीं था।

4.) प्रिया राजवंश (Priya Rajvansh)

प्रिया राजवंश ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत भले ही मशहूर अभिनेताओं के साथ की थी। लेकिन, उन्होंने बहुत कम फिल्मों में अभिनय किया। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड को ‘लकीरें’ और ‘हीर रांझा’ जैसी बड़ी फिल्में दी हैं। साल 2000 में प्रिया की मृत्यु हो गई जिसका कारण आज भी एक रहस्य बना हुआ है।

Advertisement

5.) मीना कुमारी (Meena Kumari)

अभिनेत्री मीना कुमारी ने अपने करियर में लगभग 90 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी आखिरी फिल्म ‘पाकीजा’ थी। जिसमें उनके काम को उनके फैंस ने खूब पसंद किया था। हालांकि इस फिल्म के रिलीज़ के समय मीना ज़िन्दगी और मौत के बीच की लड़ाई लड़ रही थी। मीना अक्सर मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी वजह से वह अल्कोहल का सेवन भी करती थी। 31 मार्च 1972 में उन्होंने आखिरी साँस ली। मीना कुमारी की मौत के असल कारण आज भी रहस्मयी हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button