EntertainmentFeature

भोजपुरी फिल्मों से सबसे अधिक कमाई करतीं ये टॉप 8 अभिनेत्रियाँ

बॉलीवुड वर्तमान में देश की सबसे लोकप्रिय फ़िल्म इंडस्ट्री है। हालांकि, अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री भी किसी से पीछे नहीं है।  लेकिन, इस दौरान यदि किसी फ़िल्म इंडस्ट्री से तेजी से लोकप्रियता प्राप्त की है तो वह है भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री।

Advertisement

वास्तव में, एक समय ऐसा था जब भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग केवल बिहार और यूपी में ही होती थी लेकिन अब समय भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग देश के लगभग सभी कोनों में होती है और इन फिल्मों के मेकर्स भी फिल्मों को बनाने में मोटा पैसा खर्च करते हैं।

हालांकि, बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों की तुलना।के भोजपुरी फिल्मों का बजट काफी काम होता है। लेकिन फिर भी इस फ़िल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स भी बहुत अधिक फीस लेते हुए देखे जाते हैं।

Advertisement

इसी नोट पर आज के इस लेख में हम, भोजपुरी फिल्मों में सबसे अधिक फ़ीस लेने वाली अभिनेत्रियों की सूची पर एक नजर डालेंगे।

1.) अक्षरा सिंह:

अक्षरा सिंह जब से बिग बॉस दिखाई दी हैं तब से उनकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर है। अपनी बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही उन्होंने अब अपनी फ़ीस भी बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षरा सिंह एक फिल्म के लिए लगभग 20 लाख रूपए चार्ज कर रहीं हैं।

Advertisement

2) आम्रपाली दुबे:

आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। आम्रपाली अपने हॉट और बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर है। बताया जाता है कि, आम्रपाली दुबे ने हाल ही में अपनी फीस में इजाफा किया और अब वह एक फ़िल्म के लिए 25 लाख रुपए चार्ज कर रहीं हैं।

भोजपुरी

3.) अंजना सिंह:

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के और जाना-माना नाम अंजना सिंह का है। हालांकि, ये बाकी दिग्गज अभिनेत्रियों की तरह खूबसूरत तो हैं लेकिन फिर भी इनकी मांग कम है। इस कारण वह प्रत्येक फ़िल्म के लिए 12-15 लाख रुपये चार्ज कर रहीं हैं।

Advertisement

4.) काजल राघवानी:

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती का डंका बजवा रहीं काजल राघवानी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। काजल का फिल्मों में होना हिट होने की गारंटी की तरह है यही कारण है कि वह एक फ़िल्म के लिए करीब 25 लाख रुपए की मोटी रकम ले रहीं हैं।

भोजपुरी

Advertisement

5.) मोनालिसा:

मोनासिला भोजपुरी फिल्मों से मशहूर होने के बाद अब बॉलीवुड की ओर भी कदम बढ़ा चुकीं हैं। भोजपुरी सिनेमा की 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकीं मोनालिसा की मांग लगातार बढ़ती जा रही है यही कारण है कि अब वह प्रत्येक फ़िल्म के लिए करीब 15 से 20 लाख रूपए ले रहीं हैं।

भोजपुरी

6.) पाखी हेगड़े:

पाखी हेगड़े अपनी खूबसूरती के कारण लगातार सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। पाखी की अदाकारी के लाखों दीवाने हैं यही कारण है कि अब वह एक भोजपुरी फिल्म के लिए करीब 10-12 लाख रूपए ले रहीं हैं।

Advertisement

भोजपुरी

7.) प्रियंका पंडित:

प्रियंका पंडित इस इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और आकर्षक हसीना मानी जाती हैं. फ़िल्मी पर्दे पर उनका बोल्ड अंदाज हमेशा दर्शकों के दिल में बना रहता है। प्रियंका पंडित अब एक फिल्म के लिए 10-15 लाख रूपए ले रहीं हैं।

भोजपुरी

Advertisement

8.) रानी चटर्जी:

रानी चटर्जी को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है। रानी चटर्जी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है और अब हालत यह है कि कई फिल्में भी उनके नाम से बनने लगीं हैं। रानी एक फिल्म के लिए लगभग 20 से 25 लाख रूपए की फीस ले रहीं हैं।

Advertisement
Advertisement
Back to top button