Entertainment

ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे रईस अभिनेत्रियां जो खेलती हैं करोड़ों में

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड में एक समय था जब एक्टर्स को एक्ट्रेस से कहीं अधिक फीस मिलती थी। हालांकि, अब कहानी बदल चुकी है और यह साफ दिखाई दे रहा है कि समय के हिसाब से यह और तेजी से बदलती जाएगी। यह कहना गलत नहीं होगा कि, आज फ़िल्म इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस न केवल अपने दम पर रॉयल लाइफ इंजॉय कर रहीं हैं बल्कि एक्टर्स से कहीं अधिक कमा भी रहीं हैं।

Advertisement

वास्तव में, कमाई के मामले में बॉलीवुड की अभिनेत्रियां बहुत आगे निकल चुकी हैं। चाहे वह महंगी गाड़ियां हों या फिर आलिशान बंगले या फिर रॉयल लुक। बॉलीवुड की।इन हसीनाओं की रॉयल लाइफ और उस पर उनका ग्लैमर लगातार बढ़ता जा रहा है।

आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड की उन 5 एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो बेहद रईस हैं और अपनी खूबसूरत अदाओं से फैंस के दिलों में राज कर रहीं हैं।

Advertisement

1.) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

अपने हुस्न और बेहतरीन अदाकारी से करोड़ो लोगों के दिलों में राज करने वाली दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे रईस अभिनेत्री में से एक हैं। साल 2007 में शाहरुख़ खान स्टारर ओम शांति ओम से फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की सबसे महँगी एक्ट्रेस हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सलाना कमाई 45 मिलियन डॉलर यानी करीब 30 करोड़ रुपये है।

2.) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

बॉलीवुड से फिल्मी करियर की शुरुआत कर हॉलीवुड तक का सफर पूरा करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फ़िल्म जगत में धाक जमाई है। प्रियंका खूबसूरती के साथ साथ  रॉयल लाइफस्टाइल जीती हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे रईस अभिनेत्रियों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा एक साल में करीब 40 मिलियन डॉलर यानी लगभग 27 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं।

3.) ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)

सिनेमा जगत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक ऐश्वर्या राय किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी बॉलीवुड की अमीर अभिनेत्रियों में शुमार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या राय की सलाना कमाई 35 मिलियन डॉलर लगभग 24 करोड़ रुपये से अधिक है।

Advertisement

4.) करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)

फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने फिल्मी सफर की शुरूआत करने वाली अदाकारा करीना कपूर खान भी रॉयल लाइफ के लिए जानी जाती हैं। करीना की अदा के आज भी लाखों दीवाने हैं। बताया जाता है कि, करीना हर साल फिल्मों और एडवरटाइजिंग से लगभग 35-37 मिलियन डॉलर यानी 25-27 करोड़ रुपये की कमाई करतीं हैं।

5.) माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)

बॉलीवुड की ‘धक धक गर्ल’ के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित आज बड़े पर्दे से काफी दूर हैं। हालांकि, वह रियलिटी शो में आज भी एक्टिव दिखाई देती हैं। अपनी दमदार अदाओं और खूबसूरती से तबाही मचाने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का नाम बॉलवुड की अमीर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है। माधुरी सालाना 35 मिलियन डॉलर यानी करीब 24 करोड़ रुपये की कमाई करतीं हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button