EntertainmentFeature

ये हैं बॉलीवुड के 5 सबसे गुस्से वाले अभिनेता, लिस्ट का एक नाम आपको भी कर देगा हैरान

बॉलीवुड (Bollywood) में जहाँ एक तरफ अभिनेता फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से प्रसिद्ध हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ अभिनेता ऐसे भी हैं। जो अक्सर मीडिया के समक्ष अपना आपा खोते नजर आते हैं। आज हम इस आर्टिकल में उन तमाम अभिनेताओं के बारे में बात करेंगे। जो वैसे तो एक सफल अभिनेता है, लेकिन अधिकतर वह अपने धैर्य को खोते दिखाई देते हैं। तो आइये जानते है उन अभिनेताओं के बारे में:-

Advertisement

1.) सलमान खान (Salman Khan)

बॉलीवुड (Bollywood) इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान जो न केवल अपनी एक्टिंग के लिए बल्कि चिड़चिड़े व्यवहार को लेकर भी जाने जाते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर वह अपने इस व्यवहार को लेकर चर्चा में रहते हैं। दरअसल सलमान खान को मीडिया का सामना करना बिलकुल भी पसंद नहीं हैं। जिस वजह से वह मीडिया के सवालों को लेकर अधिकतर अपना धैर्य खो बैठते हैं।

वहीं सलमान के सफल करियर के बीच कई प्रकार के विवादों ने भी जन्म लिया। जिनमें से सबसे बड़ा था सलमान और शाहरुख के बीच का विवाद। जो की अक्सर सुर्खियों में रहता था। हालाँकि अब बताया जा रहा है कि दोनों अभिनेताओं में सब कुछ ठीक हो गया है। दोनों एक साथ कैमरे के सामने भी नजर आने लगे हैं।

Advertisement

2.) शाहरुख खान (Shahrukh Khan)

बॉलीवुड के बादशाह भी अक्सर मीडिया के सामने अपने गुस्से को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं। आपको बता दें कई मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक शाहरुख़ खान पर कुछ इल्ज़ाम लगाया हैं। कि वह मीडिया वालों से अक्सर बद्तमीज़ी से पेश आते हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक बार शाहरुख़ खान के व्यवहार को लेकर वानखेड़े के एक क्रिकेट स्टेडियम में उनके प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। जो खबर ट्रेंडिंग में भी रही थी।

3.) नाना पाटेकर (Nana Patekar)

बॉलीवुड के दमदार अभिनेताओं में से एक अभिनेता नाना पाटेकर अपने तूफानी डायलॉग को लेकर मशहूर हैं। जिन्होंने बॉलीवुड को ‘प्रहार’, ‘अंगार’ और ‘क्रांतिवीर’ जैसी तमाम सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से जाने, जाने वाले अभिनेता अक्सर मीडिया के साथ विवादों में उलझते हुए नजर आते हैं। जिसके कारण उनको कई बार आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है।

4.) संजय दत्त (Sanjay Datt)

संजय दत्त और मीडिया के बीच का रिश्ता हमेशा से तनावपूर्ण रहा हैं। अभिनेता को कई बार मीडिया के साथ उलझते देखा गया है। यही कारण है कि ‘बाबा’ संजू मीडिया के सवालों से बचने के लिए अक्सर मीडिया से भागते नजर आते हैं। वहीं संजय दत्त पर एक जमाने में गंभीर आरोप भी लगाए जा चुके हैं।

Advertisement

5.) अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार जो अपने एक्शन सीन्स को लेकर काफी पसंद किए जाते हैं। उनका कहना है कि मीडिया और सेलिब्रिटी का रिश्ता पति-पत्नी के समान होता है। जिनमें विवाद की संभावना अधिक होती है। यही वजह है कि अक्षय अपने सटीक जवाबों की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button