EntertainmentFeature

रियल लाइफ और सच्ची घटनाओं पर आधारित बॉलीवुड की ये 7 फिल्में

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं। जो कि असल जिंदगी और सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं। इतिहास में घटी घटनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए फिल्में एक बहुत ही बेहतरीन जरिया हैं। और बॉलीवुड ने अक्सर असल जिंदगी की कहानियों और घटनाओं पर फिल्में बनाई हैं । यह एक ऐसा ट्रेंड है जिसने कि बड़े पैमाने पर अपनी पकड़ बनाई है और लोगों को भी ऐसी फिल्में खूब पसंद आई है। कुछ फिल्में रियल प्रेम कहानियों पर बनी हैं, तो कुछ फिल्में इतिहास में घटी घटनाओं पर। ।

Advertisement

ये कहानियां ऐसी होती है कि दर्शकों के दिल को छू जाती है। । आज हम ऐसी ही उन रियल लाइफ़ घटनाओं के बारे में बताते हैं। जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों को इंस्पायर किया है।

1- स्पेशल 26

फिल्म ‘स्पेशल 26’ अस्सी के दशक में घटी कुछ ठगी की घटनाओं पर आधारित है। यह एक थ्रीलर फिल्म है। जिसके निर्देशक नीरज पांडे है। और अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल, जिमी शेरगिल, मनोज वाजपेयी, अनुपम खेर और दिव्या दत्ता प्रमुख भूमिका में है इस फिल्म में मोन सिंह  नामक एक व्यक्ति ने बॉम्बे के त्रिभोवनदास भीमजी ज़ावेरी & संस ज्वेलर्स कंपनी पर सीबीआई की नकली रेड की थी। और यह काम उन्होंने कुछ लोगों की मदद से किया। और बाकी सभी लोगों को यह लगा कि उन्होंने वास्तव में रेड की है।

Advertisement

जिसमें उन्होंने ज्वैलरी की दुकान पर नकली सर्च वारंट दिखाया और चीजें उठानी शुरू कर दी। मोन सिंह ने ज्वेलरी और सोने से 2 बैग भरे और उन बैगों को अपने आदमियों से बस रखने को कहा, फिर उसने अपने ग्रुप के एक आदमी से दुकान पर नज़र रखने को बोला और वह भाग गया। मोन सिंह कभी पकड़ा नहीं गया।

2- जुबैदा

जुबैदा फिल्म हिंदी पीरियड ड्रामा की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक है। यह फिल्म जुबैदा बेगम की असल जिंदगी पर आधारित है। जो कि असल में फ़िल्म के लेखक  ख़ालिद मोहम्मद  की मां थी। जिनका विवाह जोधपुर के शासक हनवंत सिंह से हुआ था। लेकिन दोनों का धर्म अलग़-अलग़ था। हनवंत सिंह का परिवार उनके फैसले से ख़ुश नहीं था। हालांकि जुबैदा ने अपने पति के लिए हिंदू धर्म अपना लिया था। इन दोनों का एक बच्चा था। जिसका नाम हुकुम सिंह राठोर था। जबकि उनकी पहली शादी से ख़ालिद नाम का उनका एक बेटा भी था।

3- रईस

साल 2017 में रिलीज हुई शाहरूख खान की फिल्म ‘रईस की कहानी गुजरात के गैंगस्टर अब्दुल लतीफ़ की कहानी से प्रेरित है। हालांकि फिल्म  मेकर्स ने इस बात से इंकार कर दिया था। बताया था कि  शाहरुख़ के कैरेक्टर के व्यक्तित्व को आकार देने के लिए उन्होंने निश्चित रूप से गैंगस्टर की लाइफ़ के सिर्फ कुछ ही अंश लिए है।

Advertisement

उदाहरण के लिए उन्होंने कहा, जैसे कि अब्दुल एक अवैध शराब के कारोबार में था। और उसने कथित तौर पर दाऊद इब्राहिम की मदद से अपने पप्रतिद्वंद्वी को मरवा दिया था।  अपने क्षेत्र में उनका बहुत राजनीतिक प्रभाव है।  और वह साल 1997 में एक मुठभेड़ में मारा गया। लतीफ़ के बेटे ने फ़िल्म के निर्माताओं के खिलाफ़ मानहानि का मामला भी दर्ज कराया है।

4- जॉली LLB

जॉली एलएलबी वर्ष 2013 में आई एक कॉमेडी फिल्म है। जिसका निर्देशन और लेखन और सुभाष कपूर ने किया है। इस फिल्म में अरशद वारसी, बोमन इरानी और अमृता राव मुख्य भूमिका में नजर आये थे। फ़िल्म की कहानी वकील जगदीश त्यागी ऊर्फ जॉली के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। फ़िल्म ‘जॉली LLB’ साल 1999  में हुए एक ‘हिट एंड रन केस’ की कहानी से प्रेरित है।

जिसमें एक इंडियन नेवी चीफ़ संजीव नंदा के पोते की कहानी दिखाई थी। जिसे बाद में साल 2008  में नई दिल्ली में 6 लोगों की हत्या के लिए दोषी बताया गया था।  इस मामले ने उस समय मीडिया का बहुत ध्यान आकर्षित किया था और इसे अमीर और ताकतवर के खिलाफ़ सिस्टम के शर्मनाक संघर्ष के रूप में देखा गया था।

Advertisement

5- स्वदेस

डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर  की फिल्म ‘स्वदेस’ को शाहरुख़ ख़ान के बेस्ट वर्क में से एक गिना जाता है। यह फिल्म एक एनआरआई कपल अरविंद पिल्ललमारी और रवि कुचिमांची की असल जिदंगी पर आधारित है। जो कि नर्मदा घाटी के एक आदिवासी गांव  बिलगांव  को रोशन करने के लिए भारत आए थे। उन्होंने स्कूलों को रोशनी देने करने के लिए पेडल पावर जनरेटर को विकसित किया। इस फ़िल्म की कहानी में कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए गए है। इसलिए इस फिल्म को बायोपिक नहीं कहा जा सकता है। लेकिन यह फिल्म एक कपल की लाइफ़ से ली गई है।

6- राज़ी

साल 2018 में रिलीज हुई आलिया भट्ट  और  विक्की कौशल की इस फिल्म को  मेघना गुलज़ार ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक कश्मीरी लड़की ‘सहमत’ का रोल निभाया है। जिसकी शादी एक पाकिस्तान अफ़सर कर दी जाती है। सहमत को साल 1971 के ‘भारत-पाक युद्ध’ के लिए ख़ुफ़िया जानकारी लेने हेतु पाकिस्तान भेजा जाता है।

इस फ़िल्म की कहानी साल 2008 की नॉवेल ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित है। सहमत ने अपनी जान पर खेलकर पाकिस्तान की युद्ध रणनीतियों के बारे में अहम जानकारी दी थी। हालांकि उसे इस बीच अपने पति से प्यार हो गया था और वो प्रेग्नेंट भी हो गई थी। लेकिन जब उसकी सच्चाई सबके सामने आई। तो उसे अपने पति को छोड़ना पड़ा और इस तरह उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई।

Advertisement

7- रमन राघव 2.0

फिल्म रमन राघव 2.0 की कहानी 1960 के दौरान मुंबई के एक सीरियल किलर रमन राघव की रियल लाइफ पर आधारित थी। रमन राघव को ‘जैक द रिपर ऑफ़ इंडिया’ के नाम से जाना जाता था। वह रोड किनारे सो रहे लोगों की हत्या कर देता था। ताकि शहर में एक डर कायम रहे। ऐसा कहा जाता था कि वह एक मानसिक बीमारी का शिकार था। जिसके चलते उसे फांसी की सज़ा नहीं दी थी। साल 1995  में उसकी मौत हो गई थी। राघव ने 53 लोगों की हत्या करने की बात को कबूल किया था। वैसे इसका किसी को कोई अंदाजा नहीं कि वास्तव में वास्तविक संख्या क्या है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button