मां बनने के बाद टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कहने वाली ये 7 अभिनेत्रियां

माँ वो है जो हमें जन्म देती है। साथ ही हमारा लालन-पालन भी करती हैं। इसीलिए मां इस दुनिया में सबसे अधिक सम्मान दिया जाता है। महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास मां बनना होता है और यह हम सभी जानते है। मां बनने के बाद जिम्मेदारियां और भी ज्यादा बढ़ जाती है और ऐसे में वह अपने बच्चे का लालन-पालन करना चाहती है।
आपको बता दे, कि हाल ही में देबिना बनर्जी मां बनी है। इनके एक बेहद ही प्यारी बेटी है और इसी की वजह से काफी समय से वह टीवी पर भी नजर नहीं आ रही थी। और अब उन्होंने मां बनने के बाद टीवी इंडस्ट्री को अलविद कह दिया है। इस लिस्ट में ऐसी कई अभिनेत्रियां शामिल है, तो आइए आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देते है जिन्होंने मां बनने के बाद टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है।
1- दिशा वकानी
दिशा वकानी ने प्रसिद्ध शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में दयाबेन की भूमिका निभाई थी। आज भी लोग उनके इस किरदार को बेहद पसंद करते है और आज भी लोग उनके अभिनय के दीवाने है। लेकिन अब उन्होंने मां बनने के बाद टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीच में ऐसी खबर भी सुनने में आई थी, कि दिशा लौट कर पर्दे पर वापसी करेगी लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
2- अनीता हसनंदानी
अनीता हसनंदानी टीवी इंडस्ट्री के बेहद ही खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है। वास्तव में, ये दिखने में बेहद ही सुंदर है। और अब वे 39 साल की आयु में मां बनी है। इन्होंने कई नाटकों में अभिनय किया था। अंतिम बार इनको नागिन सीरियल में देखा गया था।लेकिन मां बनने के बाद ये अब फिल्मी दुनिया से दूर हो चुकी है।
3- माही विज
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री माही विज (Mahhi Vij) अपनी बेटी तारा पर बहुत प्यार लुटाते हुए दिखाई देते है। मां बनने के फौरन बाद ही उन्होंने टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था, कि इस दुनिया में वह वापस आना चाहती है लेकिन उनको वक्त नहीं मिला था।
4- कांची कौल
इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिल में जगह बनाने वाली कांची कौल (Kanchi Kaul) मां बनने के बाद टीवी पर दोबारा नजर नहीं आई थी। इससे यह पता चलता है कि, वह अपने बच्चों पर ही ध्यान दे रहे है। लेकिन इनके फैंस को इनके लौटने का इंतजार है।
5- अंकिता भार्गव
अंकिता भार्गव , हिंदी टेलीविजन के होस्ट करण पटेल (Karan Patel) की पत्नी है, उन्होंने भी टीवी पर काम किया है। लेकिन मां बनने के बाद उन्होंने टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया था। आपको बता दे, कि साल 2015 में उन दोनों ने शादी की थी।
6- अदिति मलिक
टीवी अभिनेत्री अदिति मलिक ने काफी कई टीवी सीरियल्स में काम किया है लेकिन जब वह मां बनी है तब से उन्होंने टीवी की दुनिया को टा-टा बाय-बाय कर दिया है।
7- रोशनी चोपड़ा
अभिनेत्री रोशनी चोपड़ा (Roshni Chopra) ने फिल्म मेकर सिद्धार्थ आनंद कुमार से शादी की है और उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में अभिनय किया है। लेकिन मां बनने के बाद उन्होंने टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया है।