गोलमाल फिल्म के ‘वसूली भाई’ का लुक पूरी तरह से बदल चुका है, जानिए अब कैसा दिखता है ये अभिनेता

बॉलीवुड फिल्मों में कई ऐसे विलेन रहे है जो अपने शानदार अभिनय के दम पर फिल्मों में हीरो पर भारी पड़ जाते हैं। वहीं दर्शक भी उन्हें अपना भरपूर प्यार दिया है।
वहीं कुछ ऐसे भी कलाकार होते हैं जो फिल्मों में अपने द्वारा निभाऐ गए किरदारों के कारण हमेशा के लिए फैंस के दिलों में अपनी जगह बना लेते हैं। तो आज हम आपको ऐसे ही एक विलेन जगीरा के बारे में बताने जा रहे है। जगीरा का वास्तविक नाम मुकेश तिवारी है।
साल 1998 में रिलीज हुई चाइना गेट में मुकेश तिवारी ने निभाया था जगीरा का किरदार
साल 1998 में रिलीज हुई चाइना गेट फिल्म में मुकेश तिवारी ने खूंखार विलेन जगीरा का किरदार निभाया था और यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। अपनी डेब्यू फिल्म में ही उन्होंने इतना शानदार अभिनय करके फैंस को अपना दीवाना बना लिया था। इस फिल्म में उनके द्वारा बोले गए डायलॉग भी दर्शकों को काफी पसंद आये थे। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी।
चाइना गेट के आलावा मुकेश को फैन्स गोलमाल सीरीज में ‘वसूली भाई’ का किरदार भी निभाने के लिए जानें जाते हैं। इस फिल्म में उन्होंने बतौर कॉमेडी विलेन वसूली भाई का किरदार बड़े ही बेहतरीन ढंग से निभाया था जिसके लिए उनकी काफी तारीफ भी की गयी थी। वहीं हाल ही में मुकेश तिवारी की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमे वह बेहद ही स्टाइलिश दिखाई दे रहे है।
इक शहर.. जो मेरा दिल है… भोपाल! pic.twitter.com/GVDQC8qbh4
— Mukesh Tiwari (@imMukeshTiwari) August 9, 2022
Advertisement
मुकेश तिवारी ने अपने करियर में खतरनाक विलेन के आलावा कई कॉमेडी किरदार भी बड़े परदे पर निभाए है। वो आखिरी बार साल 2021 में तमिल फिल्म पोन मणिकावेल में काम करते हुए दिखाई दिए थे। वहीं 2019 में वो हिंदी फिल्म पागलपंती में दिखाई दिए थे। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप हो गयी थी।
मुकेश तिवारी की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में काम कर रहे है। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और वरुण शर्मा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 23 दिसंबर 2022 को बड़े परदे पर रिलीज होगी।
तो ये है सर्कस! pic.twitter.com/yAEie7sMt8
— Mukesh Tiwari (@imMukeshTiwari) May 10, 2022