EntertainmentFeature

सुशांत से लेकर शाहरुख तक टीवी सीरियल से शुरू हुआ था इन 7 सुपरस्टार्स का करियर।

बॉलीवुड स्टार्स की तरह टीवी के सितारे भी लोगों के बीच पसंद किए जाते हैं। दर्शक इनको अपनी लाइफ का हिस्सा बना लेते हैं। बॉलीवुड में बहुत से ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने फिल्मों से पहले टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी।

Advertisement

आज ये हिंदी सिनेमा का बहुत बड़ा नाम हैं। तो चलिए बात करते है ऐसे सितारों की जिन्होंने फिल्मों में आने से पहले टीवी में काम किया।

1.) शाहरुख खान:

सबसे पहले बात करते हैं किंग खान की। बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने टीवी सीरियल ‘फौजी’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद ‘सर्कस’ और ‘दिल दरिया’ जैसे शो में भी काम किया।

Advertisement

शाहरुख ने फिल्म ‘दीवाना’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। और यह ब्लॉकबस्टर रही। इस फ़िल्म के बाद शाहरुख ने कभी पीछे मुड़ कर नही देखा। शाहरुख को आज सिनेमा जगत का बादशाह कहा जाता है।

2 .) इरफान खान:

इस लिस्ट में इरफान खान का नाम भी शामिल है। इन्हें टीवी सीरियल्स से पहचान मिली। हालांकि इरफान ने टीवी में आने से पहले कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने टेलीविजन का रुख किया और ‘चाणक्य’, ‘भारत की खोज’, ‘सारा जहां हमारा’, ‘बनेगी अपनी बात’, ‘चंद्रकांता’ जैसे सीरियल्स ने इन्हें लोगों की नजरों में ला दिया।

इनकी डेब्यू फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ थी। रोल काफी छोटा था लेकिन 1 मिनट में उन्होंने सबका ध्यान खींच लिया। जिसके बाद उनका बॉलीवुड सफर आसान हो गया। और इरफान फिर से सिनेमाजगत की ओर बढ़ गए। निश्चित तौर पर इरफान अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन वो बॉलीवुड को इतना दे गए हैं कि ऐसा लगता है वह आज भी हमारे बीच हैं।

Advertisement

3.) आर माधवन:

आर माधवन ने ‘बनेगी अपनी बात’, ‘घर जमाई’, और ‘सी हॉक्स’ जैसे कई सीरियल में काम किया और बहुत नाम कमाया।

टीवी के बाद माधवन ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की हालांकि, माधवन को पहचान साल 2001 में आई फ़िल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से मिली। इसके बाद माधवन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

4.) विद्या बालन:

विधा बालन ने साल 1995 के टीवी शो ‘हम पांच’ से अपना करियर शुरू किया। सीरियल सुपरहिट हुआ। हम पांच में विद्या को पहचानना मुश्किल है। अब उनके लुक में काफी बदलाव आ चुका है।

Advertisement

विद्या ने 2005 की फिल्म ‘परिनीता’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। विद्या के नाम कई सुपरहिट फ़िल्मे दर्ज़ हैं। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नही देखा।

5.) आयुष्मान खुराना:

इस लिस्ट में आयुष्मान खुराना का नाम भी शामिल है। इन्होंने साल 2002 में ‘पापस्टार्स’ रियलिटी शो में काम किया। इसके बाद ‘रोडीज 2’ शो जीता और ‘आर जे’ में भी काम किया।

आयुष्मान ने डायरेक्टर शुजीत सरकार की फिल्म ‘विक्की डोनर’ से डेब्यू किया। इन्होंने बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।

Advertisement

6.) मौनी रॉय:

मौनी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के सुपरहिट सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की। इस सीरियल के बाद, ‘कहो ना प्यार है’, ‘कस्तूरी’, ‘जरा नच के दिखा’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘दो सहेलियां’, ‘देवों के देव महादेव’ और ‘नागिन’ जैसे सीरियल में काम किया। बॉलीवुड में मौनी ने अक्षय कुमार के साथ ‘गोल्ड’ फिल्म से डेब्यू किया था।

7.) सुशांत सिंह राजपूत:

सुशांत ने अपने करियर की शुरूआत बैकअप डांसर के रूप में की थी। इन्होंने फिल्मफेयर अवार्डस में भी कई बार डांस किया। सुशांत को सबसे पहले बालाजी टेलीफिल्मस की कास्टिंग टीम ने नोटिस किया था। जिसके बाद उनके करियर की शुरूआत हुई। इनका पहला शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ था। जिसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया।

जी.टी.वी. के शो ‘पवित्र रिश्ता’ में काम कर के उन्होंने अपनी पहचान बनाई। यह सीरियल उनके करियर के लिए लकी साबित हुआ। इसके बाद वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2′ और ‘झलक दिखला जा 4’ में दिखाई दिए। फिर सुशांत ने फिल्मों का रूख किया। साल 2013 में आई फिल्म ‘काय पो चे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

Advertisement

 

Advertisement

Related Articles

Back to top button