EntertainmentFeatureMovies

बॉलीवुड की 5 फिल्में जो ऐसी फ्लॉप रहीं कि घाटा जान पड़ जायेंगे हैरत में

भारत में फिल्में देखने वालों की एक बड़ी संख्या है। बॉलीवुड का प्रत्येक निर्माता-निर्देशक को फिल्म बनाने से पहले मालूम होता है कि उसकी फिल्म किस दर्शक वर्ग के लिए बनाई जा रही है। निर्माता भी यही सोच कर फिल्म में पैसे लगाते हैं। लेकिन कई बार ये दांव चलता नहीं है। फिल्म अपनी टारगेट ऑडियंस को अपील नहीं कर पाती है और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर जाती है।

Advertisement

आज हम आपको 5 ऐसी ही बड़ी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें पैसे तो खूब लग गए लेकिन वे फ्लॉप रहीं –

1.) ठग्स ऑफ हिंदोस्तान:

यह फिल्म बॉलीवुड के एक से एक बड़े नामों से भरी हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख़ मुख्य भूमिकाओं में थे।

Advertisement

इस फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ का था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धड़ाम हो गई। फिल्म अपने बजट का लगभग आधा ही निकाल सकी और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर डेढ़ सौ करोड़ के आसपास में इसका कुल कलेक्शन ठहर गया।

2.) धाकड़:

रिलीज के एक हफ्ते के भीतर ही धाकड़ बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी फ्लॉप्स में से एक हो चुकी थी। कंगना रनौत की अदाकारी पर किसी को कोई शक नहीं है। फिल्म में, कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता के रूप में अच्छे अदाकार थे।

लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने इस फिल्म को सिरे से नकार दिया। फिल्म की कमाई देख कर कहें कि दर्शक इस फिल्म को नकारने के लिए भी देखने के लिए नहीं गए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। धाकड़ लगभग 80 करोड़ के बजट में बनी थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने सिर्फ 3–4 करोड़ की कमाई की।

Advertisement

3.) सम्राट पृथ्वीराज:

यशराज बैनर तले आई यह एक और फिल्म है जो 2022 की सबसे बड़ी विफलताओं में से एक है। सम्राट पृथ्वीराज यशराज फिल्म्स का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट था। इस फिल्म से निर्माताओं को कितनी उम्मीदें थीं, इसका अंदाजा आप इसके 300 करोड़ के बजट से लगा सकते हैं।

हालांकि फिल्म देखने वालों को समझ नहीं आया कि 300 करोड़ कहां खर्च किए। दर्शकों के सामने अक्षय कुमार भी फिल्म को बचा नहीं सके और फिल्म 100 करोड़ के मार्क को भी नहीं छू सकी।

4) ब्लू:

अक्षय कुमार की एक और फिल्म की जगह इस लिस्ट में है। यह एक प्रयोगवादी फिल्म थी। इसका अधिकतर हिस्सा पानी के नीचे समुद्र की गहराइयों में शूट हुआ था। इसको बनाने में 110 करोड़ रुपए लग गए थे जो कि उस समय में एक बड़ी रकम थी।

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल सकी और 75 करोड़ के आसपास इसकी कुल कमाई सिमट गई।

5.) बॉम्बे वेलवेट:

अनुराग कश्यप कम पैसे और कम संसाधनों के साथ फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि बॉम्बे वेलवेट के साथ मामला अलग था। यह अनुराग कश्यप के करियर की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म थी। इसके लिए अनुराग ने कुछ दशकों पहली की पूरी बंबई का सेट खड़ा कर दिया था।

यह करने में फिल्म का कुल बजट सवा सौ करोड़ के पास पहुंच गया था। लेकिन रिलीज होने के साथ ही मालूम चल गया कि फिल्म का भविष्य गर्त में ही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने मात्र 31 करोड़ रुपए की कमाई की और लगभग 100 करोड़ का भारी नुकसान उठाया। अनुराग ने शायद अपनी अब तक की सभी फिल्में मिला कर इतने पैसे नहीं खर्च किए होंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button