Entertainment

मलाइका अरोड़ा ने सेलिब्रिट किया अपने कुत्ते का 7वां बर्थडे, देखें वीडियो

मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड अंदाज और रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर अपने फैंस के बीच में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मलाइका के।फैंस तो यह जानते ही हैं कि वह इंटरनेट सेंसेशन हैं। और, अक्सर अपनी फोटोज़, वीडियोज सोशल साइट्स पर शेयर करती रहतीं हैं।

Advertisement

इस दौरान वह कभी योगा करते हुए की तस्वीरें तो कभी अपने हमसफ़र अर्जुन कपूर के साथ की तस्वीरें भी शेयर करतीं हैं। कुल मिलाकर कहें तो मलाइका अरोड़ा अपने फैंस को इंगेज कैसे रखना इसका हुनर अच्छे तरीके से जानती हैं।

आप में से बहुत से लोग मलाइका अरोड़ा को सोशल मीडिया पर फॉलो करते होंगे। और, यह भी जानते होंगे कि वह अपने पेट से बहुत प्यार करतीं हैं। मलाइका के इस खूबसूरत पेट (कुत्ते) का नाम है कैस्पर। जिसका हाल ही में 7वें जन्मदिन मनाया गया है।

Advertisement

निश्चित रूप से आप में से बहुत सारे लोग सोच रहे होंगे, पेट का जन्मदिन कैसे मनाया जा सकता है। तो, दोस्तों मलाइका अपने पेट कैस्पर से बहुत अधिक प्यार करतीं हैं। तो फिर, जन्मदिन मनाना तो बनता था। मलाइका अरोड़ा ने कैस्पर का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से एक वीडियो शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट की इंस्टाग्राम पोस्ट पर नीतू कपूर ने किया कमेंट, हुआ वायरल

इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपने कुत्ते को गिफ्ट के रूप में केक देती हुई नजर आ रहीं हैं। और, फिर वह उसकी उम्र पूँछतीं हैं। और, फिर बोलतीं हैं कि, बोलो तुम सात साल के हो। इस वीडियो में मलाइका को लाल और सफेद पोल्का डॉट टॉप पहने देखा जा सकता है।

इस वीडियो को कैप्शन देते हुए मलाइका ने लिखा है, ”#happybirthday#mylove#birthdayboy#casper” जिससे भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि मलाइका अपने कुत्ते के लिए कितनी केयरफुल हैं। और, कितना प्यार करतीं हैं।

Advertisement

बता दें कि, मलाइका अरोड़ा ने वेलेंटाइन डे पर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ की अपनी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वह अर्जुन को हग करते हुए एक फोटो शेयर की थी। जिसमें अर्जुन उनके माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button