EntertainmentFeature

बायकॉट होने के बाद भी बॉलीवुड की इन 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर किया खूब कलेक्शन

बॉलीवुड फिल्मों का बहिष्कार कोई नई बात नहीं है। हां, इतना जरूर कह सकते है कि इन दिनों ये ट्रैंड कुछ ज्यादा ही शुरू हो गया है। फिल्म इंडस्ट्री एक हजार से भी ज्यादा फिल्में बनाती है। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती है दर्शक जिनका बहिष्कार करने लगते है। जैसे कि हाल ही में सोशल मीडिया पर ब्रह्मास्त्र फिल्म का लोगों ने #boycottbrahmastra के माध्यम से बहिष्कार किया। लेकिन इसके बावजूद भी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर में बदल गई। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म खूब कमाई कर रही है। और भी कई फिल्में ऐसी है जिन्होंने बहिष्कार के बावजूद भी कमाई के मामले में धमाल कर रही है।

Advertisement

1- ब्रह्मास्त्र (2022)

हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का भी खूब बहिष्कार किया गया। इस फिल्म के बहिष्कार के पीछे कई कारण है, जोकि लोग सोशल मीडिया पर बता भी रहे है। लेकिन बहिष्कार के बाद भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म लगभग 150 करोड़ रूपए कमा चुकी है।

2- गोलियों की रासलीला: राम-लीला (2013)

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म गोलियों की रासलीलाःरामलीला बॉलीवुड की रोमांटिक नाटक फिल्म है। राम-लीला दुश्मनी, घृणा और खून खराबे के बीच पैदा हुई एक प्रेम कहानी है। रणबीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका की यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी। लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले इस फिल्म के टाइटल पर भी खूब बवाल मचा था, जैसे टाइटल में भगवान राम की छवि खराब हो रही है। इसके बाद भी इस फिल्म ने 116.33 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था।

Advertisement

3- लिपस्टिक अंडर माय बुर्का (2016)

2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ पहले से ही सुर्खियों में थी। इस फिल्म पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकशन ने रोक लगा दी थी। क्योंकि इस फिल्म को “Lady oriented” बना दिया था। जिससे महिलाओं की भावनाओं को चोट पंहुच रही थी। इसके बावजूद भी फिल्म का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 19.21 करोड़ रूपए था।

4- पीके (2014)

पीके फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म है। आमिर खान (Aamir Khan) और अनुष्का शर्मा स्टारर यह फिल्म 2014 की सबसे हिट होने वाली फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। और इसीलिए लोगों ने पीके फिल्म का बहिष्कार किया था। बहिष्कार के बाद भी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 340.8 करोड़ रूपए का था।

5- हैदर (2014)

हैदर 2014 में बनी एक भारतीय क्राइम ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज है। इस फिल्म का बहिष्कार इसलिए किया जा रहा था, क्योंकि इसमें कश्मीर 1995 के विवाद के बारे में दिखाया गया था। इस फिल्म ने 56.09 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था।

Advertisement

6- पद्मावत (2018)

रामलीला के बाद साल 2018 में फिल्म पद्मावत को भी बायकॉट का सामना करना पड़ा था। यह एक ऐतिहासिक फिल्म है। जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। इस फिल्म को पहले पद्मावती टाइटल दिया गया था। लेकिन राजपूत समाज के विवादों कारण फिल्म का टाइटल बदलकर पद्मावत कर किया गया, और इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर 302.15 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था।

7- द डर्टी पिक्चर (2011)

‘द डर्टी पिक्चर’ साल 2011 में रिलीज हुई सिल्क स्मिता की जीवनी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म विद्या बहुत ही बोल्ड और सुंदर दिख रही थी। लेकिन फिल्म के पोस्टर रिलीज होने के बाद ही फिल्म पर केस दर्ज होने लगे थे। इसके बावजूद फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 80.00 करोड़ रूपए कलेक्शन हुआ था।

8- माइ नेम इज़ ख़ान (2010)

करण जौहर द्वारा बनी यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। माइ नेम इज़ ख़ान फिल्म में शाहरूख खान और काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को इसलिए बायकॉट किया गया था क्योंकि शाहरूख ने इंडियन प्रीमियर लीग से पाकिस्तानी क्रिकेटरों को बाहर निकाले जाने पर निराशा व्यक्त की थी। इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 82.52 करोड़ रूपए था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button