EntertainmentFeature

आलिया भट्ट समेत वो 5 फेमस बॉलीवुड एक्टर्स जिनका जन्म भारत के बाहर हुआ

बी टाउन के सेलेब्स अपनी जबरदस्त एक्टिंग और ग्लैमरस लाइफ की बदौलत दुनियाभर में फेमस हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के कुछ स्टार्स ऐसे भी है जिनका जन्म भारत में नहीं हुआ है। दरअसल, बॉलीवुड के कुछ सेलिब्रिटीज के पास भारत नहीं बल्कि विदेशी पासपोर्ट हैं।

Advertisement

अब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को ही ले लीजिए उनका जन्म भले ही भारत में हुआ था लेकिन वो कनाडा के नागरिक हैं। दरअसल, उन्हें कनाडा की नागरिकता की पेशकश की गई थी और उन्होंने आगे बढ़कर इसे स्वीकार कर लिया था। गौरतलब है भारत में दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं है। तो चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में जो भारत में फेमस जरूर हैं लेकिन उनका जन्म भारत के बाहर हुआ है।

इन 5 लोकप्रिय बॉलीवुड सितारों का जन्म भारत के बाहर हुआ

1. दीपिका पादुकोण

दीपिका उन एक्ट्रेस में से है, जिन्होनें देश दुनिया में खूब नाम कमाया है, न्यूज़ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में हुआ था। दरअसल, उस वक्त उसके पिता प्रकाश पादुकोण डेनिश शहर में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में थे। इसी वजह से एक्ट्रेस का जन्म वहीँ हुआ।

Advertisement

2. आलिया भट्ट का जन्म भारत के बाहर हुआ था

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया का जन्म लंदन में हुआ था, और वो एक ब्रिटिश नागरिक हैं। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है, और वो भी आलिया की तरह ही एक ब्रिटिश नागरिक है।

3. कैटरीना कैफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का जन्म हांगकांग में हुआ था। आपको बता दें, कैटरीना के माता-पिता दोनों ब्रिटिश नागरिक थे, और उनके पिता कश्मीरी मूल के हैं। कैटरीना ने टाइगर ज़िंदा है, जब तक है जान, एक था टाइगर, सिंह इज़ किंग जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। पिछले साल ही उन्होंने विक्की कौशल के साथ शादी की है।

4. इमरान खान भी भारत में पैदा नहीं हुए थे

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान आमिर खान के भांजे हैं। इमरान का जन्म संयुक्त राज्य अमेरिका के मैडिसन, विस्कॉन्सिन में हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माता-पिता के तलाक के बाद वो भारत आ गए। इमरान ने आई हेट लव स्टोरीज, मेरे ब्रदर की दुल्हन, लक जैसी कुछ बॉलीवुड फिल्में की हैं।

Advertisement

5. एमी जैक्सन

सिंह इज ब्लिंग और रोबोट 2.0 जैसी कुछ बड़ी हिट फिल्मों में काम करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन का जन्म ब्रिटेन में हुआ था। बॉलीवुड में करियर बनाने के पहले एमी साल 2009 में मिस टीन वर्ल्ड प्रतियोगिता की एक मॉडल और विजेता थीं।

 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button