EntertainmentFeatureMovies

वायुसेना दिवस: बॉलीवुड की वो 5 फिल्में, जिसमें दिखाया गया भारतीय वायुसेना का शौर्य और पराक्रम

हर साल 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस (Air Force Day) मनाया जाता है। इस दिन देश भर में लोग वायुसेना के योगदानों को याद करते और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड में भी कई बार भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के पराक्रम को दिखाया गया है। जिनमें से आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो वायुसेना के पराक्रम पर आधारित हैं। इस लेख में आप उनमें से पांच बेस्ट फिल्मों के बारे में जानने वाले हैं:-

Advertisement

1.) भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया

अभिषेक दुहदानिया के निर्देशन में बनी फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया (Bhuj: The Pride of India) में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह 1971 में हुए भारत और पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में एक गांव की महादुर महिलाओं की अविश्वसनीय कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त जैसे कई अन्य अभिनेताओं ने भी काम किया। यह फिल्म वर्ष 2021 के 15 अगस्त के मौके पर सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी।

2.) गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल

12 अगस्त 2020 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ एयरफोर्स पायलट पर आधारित है। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने इस फिल्म में मुख्य निभाई है। इस फिल्म में जाह्नवी ने पंकज त्रिपाठी के साथ काम किया है। यह फिल्म एयर फोर्स की एक सच्ची योद्धा की कहानी बताती है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया काफी विवाद भी हुआ था। हालाँकि बाद में इस फिल्म को काफी ज्यादा प्यार मिला।

Advertisement

3.) मौसम

हमारी इस लिस्ट में अगली फिल्म का नाम ‘मौसम’ है। पंकज कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी है। जिसमें सोनम कपूर और शाहिद कपूर मुख्या भूमिका में नजर आते हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया, जो 2011 की हिट फिल्मों में से एक सबीत हुई हैं।

4.) हिन्दुस्तान की कसम

इस लिस्ट में चौथी दमदार फिल्म ‘हिन्दुस्तान की कसम’ है। इस फिल्म में वायु सेना के जबरदस्त शौर्य और पराक्रम को दिखाया गया था। कुछ के कुछ दृश्य तो आज भी लोगों के दिमाग में छपे हुए हैं। यह फिल्म चेतन आनंद के निर्देशन में बनी है।  जिसमें अमरीश पुरी, राज कुमार और अमजद खान जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया है। यह 1999 की हिट फिल्मों में से एक हैं।

5.) विजेता

गोविन्द निलहालनि के निर्देशन में बनी फिल्म ‘विजेता’ एक फाइटर पायलट की कहानी पर आधारित है। जो 1982 की सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं। इसमें फाइटर पायलट को देश के आगे वाली चुनौतियों का सामना करते दिखाया गया हैं। फिल्म की कहानी ऐसी है कि ये आपको शुरू से लेकर अंत तक बांधे रखती है। इसी के साथ इस फिल्म में अमरीश पूरी, शशि कपूर, रेखा, कुनाल कपूर जैसे कई बड़े कलाकारों ने काम किया हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button