EntertainmentFeature

भाई-भतीजावाद की राह को छोड़कर अपनी सफलता की राह खुद बनाने वाले 6 स्टार किड्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाई भतीजावाद कोई नई बात नहीं है। जब से फिल्में बनना शुरू हुई है तभी से इंडस्ट्री में भी भाई भतीजावाद ने धीरे-धीरे अपनी जड़ें जमाना शुरू कर दी हैं और आज इसकी जड़ें इतनी गहरी हो चुकी है कि इन्होंने वट वृक्षों का रूप ले लिया है। और अब ऐसे समय में जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद के खिलाफ आवाजें तेज हो रही हैं।

Advertisement

तो बहुत कम स्टार किड्स ऐसे है जिन्होंने भाई-भतीजावाद पर भरोसा नहीं करना चुना है। कई बाहरी लोगों की तरह इन स्टार किड्सों ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की लाइमलाइट से अलग अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है।

तो आइए आपको ऐसे ही 6 स्टार किड्स के बारे में बताते है जिन्होंने खुद को चुनौती दी और अपनी खूबियों के बल पर सफल होने की राह बनाई है।

1- रिद्धिमा कपूर साहनी

दिवंगत ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने एक प्रसिद्ध बॉलीवुड परिवार से ताल्लुक होने के बावजूद अलग ही रास्ता चुना है। उन्होंने एक सफल फैशन और ज्वैलरी डिजाइनर के रूप में अपनी पहचान बनाई। दिल्ली से बाहर रिद्धिमा आर.ज्वैलरी नामक अपनी व्यक्तिगत ज्वैलरी लाइन की मालिक भी है। जिसको उन्होंने पंजाब ज्वैलर्स मुंबई के अनुज कपूर के साथ लॉन्च किया था।

Advertisement

आपको बता दे कि रिद्धिमा रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर की बहन है। उन्होंने अपनी मां नीतू सिंह के साथ नोटंदास के लिए मॉडलिंग करके अपने करियर की शुरुआत की थी। नोटंदास एक ज्वैलरी ब्रांड है। इसके अलावा उन्होंने सुनीत वर्मा और मानव गंगवानी जैसे फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक भी किया था।

2- रिया कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्मी परिवार में जन्मी रिया कपूर ना केवल अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी है बल्कि सोनम कपूर आहूजा और हर्षवर्धन कपूर की बहन भी है और अर्जुन कपूर, जाहन्वी कपूर और खुशी कपूर उनके चचेरे भाई-बहन है। लेकिन अपने परिवार के अन्य स्टार किड्स के विपरीत रिया ने अपना एक अलग ही रास्ता चुना। वह एक हाई-स्ट्रीट फैशन ब्रांड रीसन की सफल मालिक हैं साथ ही वह लोकप्रिय सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट भी हैं।

आपको बता दे कि वैसे रिया कपूर के परिवार में निर्माता और निर्देशक कम अभिनेता ज्यादा हैं, लेकिन रिया ने अभिनेत्री ना बनकर एक फिल्म निर्माता बनी। उन्होंने अपने करियर की पहली फिल्म आयेशा प्रोड्यूस की। जिनमें उनकी बड़ी बहन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और अभिनेता अभय देओल थे। फिर उन्होंने ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म खूबसूरत का रीमेक भी बनाया। उसमें भी उनकी बड़ी बहन सोनम कपूर और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान दिखाई दिए थे। लेकिन रिया की दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

Advertisement

3- जाह्नवी मेहता

बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला  (Juhi Chawla) और बिजनेस मैन जय मेहता की बेटी जाह्नवी मेहता ने अपनी मां की तरह अभिनय को एक पेशे के रूप में अपनाने की जगह अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। 21 वर्षीय जाह्नवी को बॉलीवुड में करियर शुरू करने में कोई भी दिलचस्पी नहीं है। बल्कि जूही चावला ने यह बात कई मौकों पर शेयर की है कि जाह्नवी लेखन में बहुत दिलचस्पी रखती है और वह एक लेखक बनना चाहती है।

4- इरा खान

पिछले काफी समय से इरा खान मीडिया के निशाने पर है। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी ईरा ने अपने पिता से अलग अपनी पहचान बनाने का फैसला किया है। इरा हमेशा ही थिएटर के प्रति अपने प्यार को लेकर मुखर रही है। उन्होंने यूरिपिड्स मेडिया के नाट्य निर्माण के साथ अपने निर्देशन करियर की शुरुआत भी की है।

5- अंशुला कपूर

मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और अर्जुन कपूर की छोटी बहन की बेटी अंशुला कपूर हैं। साथ ही वह जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर की सौतेली बहन भी हैं। अंशुला की एक मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि है और उन्होंने गूगल जैसी प्रमुख कंपनियों के साथ में भी काम किया है। अपना ऑनलाइन फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म फैनकाइंड शुरू करने से पहले उन्होंने ऋतिक रोशन के स्पोर्ट्स ब्रांड एचआरएक्स के लिए ऑपरेशन मैनेजर के रूप में भी काम किया।

Advertisement

6- शाहीन भट्टी

शाहीन भट्ट बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी हैं। वह आलिया भट्ट की बड़ी बहन हैं। लेकिन उन्होंने अपनी मां और बहन के रास्ते पर चलने से इनकार कर दिया और अपनी एक अलग ही पहचान बनाई। बल्कि वह एक लेखिका में बदल गई। उन्होंने ना ही केवल कुछ फिल्मों के लिए पटकथाएं लिखी हैं बल्कि उन्होंने अपनी पहली किताब आई हैव नेवर बीन (अन) हैप्पीयर भी लॉन्च की है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button