EntertainmentFeature

अब्बास मस्तान की 6 बेहतरीन फिल्में जो हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित है या उन परआधारित है

हम सभी को लेखक, प्रोड्यूसर-डायरेक्टर अब्बास-मस्तान की फिल्में पसंद है। उनकी फिल्मों में सस्पेंस मूवी, एक्शन मूवी या रोमांटिक थ्रिलर सभी का ट्विस्ट और टर्न का सही मिश्रण देखने को मिलता हैं। उन्होंने इस शैली को अच्छे से फॉलो किया है और इसे अपना बनाया है। अगर आपने उनकी फिल्मी नहीं देखी है तो एक बार जरूर देखनी चाहिए। इसके अलावा यह जोड़ी हमेशा सफेद कपड़े पहने रहती हैं। इस वजह से भी वो चर्चा में रहते हैं।

Advertisement

अब्बास-मस्तान 1990 से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए आ रहे है। वहीं उनके द्वारा बनाई गयी फिल्मों से कुछ जो हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित या उन पर आधारित है। तो आज हम आपको अब्बास मस्तान की उन 6 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है फिल्में हैं जो हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित हैं।

1. बाजीगर (1993)

शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी और काजोल अभिनीत यह फिल्म एक हॉलीवुड एक्शन इरोटिक थ्रिलर, ए किस बिफोर डाइंग की रीमेक है। हॉलीवुड फिल्म में हीरो पैसे के लिए हत्या करता हैं। वहीं बॉलीवुड एडिशन में शाहरुख इस फिल्म में अपने परिवार के साथ हुए अन्याय का बदला लेना चाहता है। बाजीगर को 10 फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट किया गया, जिनमें से चार में जीत हासिल की।

Advertisement

2. बादशाह (1999)

इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में शाहरुख खान और ट्विंकल खन्ना दिखाई दी थी। यह फिल्म निक ऑफ टाइम और रश ऑवर नाम की दो हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित है। अब्बास मस्तान ने इन दो फिल्मों को मिलाकर एक फिल्म बनाई और हमें राज दिया जिसे गलत तरीके से सीबीआई एजेंट मान लिया जाता हैं। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आयी थी।

3. चोरी चोरी चुपके चुपके (2001)

यह फिल्म जूलिया रॉबर्ट्स स्टारर प्रिटी वुमन से प्रेरित है। इस फिल्म में सलमान खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। इसके अलावा यह एक तमिल फिल्म (अवन अवल अधु) और एक बॉलीवुड फिल्म (दूसरी दुल्हन) से भी प्रेरित थी। इन सब को अलग रखते हुए, फिल्म बॉलीवुड में सरोगेसी के विषय पर भी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था।

4. अजनबी (2001)

इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को फिल्मफेयर का बेस्ट विलेन का अवार्ड अपने नाम किया था। वहीं बिपासा बसु ने बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड अपने नाम किया था। यह फिल्म एक अमेरिकी थ्रिलर, कंसेंटिंग एडल्ट्स का डेब्यू है। खिलाड़ी कुमार के आने वाली फिल्मों की बात की जाये तो वो राम सेतु, मिशन सिंड्रेला, ओएमजी 2- ओह माय गॉड 2 में काम कर रहे है।

Advertisement

5. रेस (2008)

इस बात से सहमत होना होगा कि इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म वास्तव में अच्छी थी, हालांकि दूसरे भाग में यह डाउनहिल हो गई (तीसरे भाग को इस जोड़ी द्वारा निर्देशित नहीं किया गया था)। सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, कैटरीना कैफ और बिपाशा बसु अभिनीत, रेस 1998 की नव-नोयर कॉमेडी फिल्म – गुडबाय लवर का रीमेक थी। कॉमेडी को छोड़कर, फिल्म से लगभग सब कुछ हटा दिया गया था।

6. 36 चाइना टाउन (2006)

अब्बास मस्तान की ज्यादतर फिल्मों में आपको एक्शन या रोमांस देखने को मिलता है। वहीं इस फिल्म में उन्होंने कॉमेडी-मिस्ट्री थ्रिलर का प्रयोग किया है। यह फिल्म एक ब्लैक कॉमेडी मिस्ट्री हॉलीवुड फिल्म वन्स अपॉन ए क्राइम का हिंदी रीमेक बताई जाती हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बॉलीवुड फिल्म में एक कुत्ते को एक बच्चे के साथ बदल दिया जाता हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button