EntertainmentFeature

टीवी के वो 5 कलाकार जो 2022 में छोटे परदे पर कर रहे राज

पिछले काफी समय से टेलीविजन इंडस्ट्री ने बहुत तेजी से विकास किया है। अब छोटे परदे और बड़े परदे पर ज्यादा अंतर नहीं रह गया है। टीवी पर काम करने वाले बॉलीवुड कलकारों को कड़ी टक्कर देते हैं। वहीं जब हमारे पसंदीदा स्टारकास्ट किसी सीरियल में नजर आ जाये तो हम उसको बहुत मन के साथ देखते हैं।

Advertisement

मौजूदा समय में ऐसे बहुत से टीवी सेलेब्स हैं, जो अपने हिट शोज और शानदार अभिनय की वजह से उन्होंने पिछले कुछ महीनों में काफी ज्यादा लोकप्रियता बटोरी है। तो आज हम आपको ऐसे 5 टीवी स्टार्स के बारे में बताने जा रहे है जो 2022 में टीवी की दुनिया में राज कर रहे है।

1. रुपाली गांगुली

इस लिस्ट में हिट टीवी शो ‘अनुपमा’ की लीड अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने अपने अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। लोग उनको देखना काफी पसंद करते हैं।

Advertisement

इसी वजह से यह शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना रहता हैं। यह शो महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इस शो के साथ अनुपमा का करियर काफी तेजी से ऊपर बढ़ा है।

2. हर्षद चोपड़ा

इस लिस्ट में हर्षद चोपड़ा दूसरे स्थान पर अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। हर्षद अभी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ टीवी शो में अभिमन्यु बिरला का किरदार निभा रहे है।

उनके शानदार अभिनय की वजह से लोग उन्हें छोटे परदे पर देखना काफी पसंद करते हैं। हर्षद की गिनती छोटे परदे के टॉप अभिनेताओं में की जाती हैं। हर्षद इसके अलावा बेपन्नाह, अंबर धारा, किस देश में है मेरा दिल, तेरे लिए जैसे कई टीवी सीरियल में काम किया है।

Advertisement

3. तेजस्वी प्रकाश

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर टीवी अभिनेत्री और ‘बिग बॉस 15′ की विनर तेजस्वी प्रकाश ने एकता कपूर के शो ‘नागिन 6′ में अपने ‘प्रथा’ के रोल से फैंस को अपना दीवाना बना दिया।

तेजस्वी ने एक बार अपने इंटरव्यू में बताया था कि ‘नागिन 6’ में काम करना उनके लिए बड़ा प्रोफेशनल प्रिविलेज है। अभिनेत्री ने कर्ण संगिनी, रिश्ता लिखेंगे हम नया, स्वरगिनी- जोड़े रिश्तों के सूर जैसे टीवी सीरियल में काम किया है। इसके अलावा वो मन कस्तूरी रे और स्कूल कॉलेज एनी लाइफ जैसी दो मराठी फिल्मों में काम कर रही है।

4. गौरव खन्ना

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर गौरव खन्ना भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। वो इस समय अनुपमा सीरियल में काम कर रहे है। इस सीरियल से उनकी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है।

Advertisement

वो सीरियल में अनुज कपाड़िया का किरदार निभा रहे है। वो इस समय सीरियल में अनुपमा के पति की भूमिका में दिखाई दे रहे है। उनके इस किरदार को महिलायें ज्यादा पसंद कर रही है।

5. नकुल मेहता

छोटे परदे के बड़े स्टार नकुल मेहता शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 में राम कपूर की भूमिका में दिखाई दे रहे है। उनकी दिशा परमार के साथ ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

इसी वजह से उन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी एक खास जगह बना ली है। नकुल इसके अलावा इश्कबाज, प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यार प्यारा जैसे सीरियल में भी काम कर चुके हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button