EntertainmentFeature

बॉलीवुड में फेम पाने के लिए अपना नाम बदलने वाले 13 बॉलीवुड अभिनेता

क्या आप जानते है बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई अभिनेता ऐसे है जिन्होंने इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए अपने नाम ही बदल दिए। जी हां, यह बिल्कुल सच है। तो आज हम आपको बॉलीवुड के उन अभिनेताओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी किस्मत बदलने और बॉलीवुड में फेम कमाने के लिए अपने नाम बदल दिए और इनकी किस्मत चमक गई। तो आइए इन अभिनेताओं के असली नाम क्या है।

Advertisement

1- आयुष्मान खुराना

बॉलीवुड में आयुष्मान खुराना एक गायक और अभिनेता दोनों ही तौर पर पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक  रेडियो जॉकी के रूप में की थी। एक वक्त ऐसा था,जब इनको फिल्मों में नाम कमाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा था और तब इन्होंने अपना नाम बदलने का फैसला किया । इनका असली नाम निशांत खुराना है, जो आज के समय में आयुष्मान खुराना के नाम से अपने फैंस के दिलों पर राज करते है। आयुष ने अभिनय और गायकी के अलावा कई हिंदी कविताएं भी लिखी हैं।

2- टाइगर श्रॉफ

फिल्म हीरोपंती 2 से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाले इस अभिनेता काफी कम समय में अपने अभिनय और डांसिंग से लाखों की फैन फॉलोइंग बना ली है, लेकिन यह काफी कम लोग जानते है कि इनका असली नाम टाइगर श्रॉफ(Tiger Shroff) नहीं बल्कि जय हेमंत श्रॉफ है। जो उनके पिता से मिलता जुलता है। उनके पिता का भी असली नाम जय किशन श्रॉफ है। हेमंत जैकी के भाई का नाम था जिसकी एक दुर्घटना में मौत हो गई थी।

Advertisement

3- अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar)ने भी अपने असली नाम से बॉलीवुड में फेम नहीं पाया, बल्कि इन्होंने भी अपना नाम बदला है। अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरि ओम भाटिया है। अक्षय एक सुपरस्टार तो है ही साथ ही वे निर्माता और मार्शल आर्टस में भी पारंगत है। लोग प्यार से उन्हें अक्की भी कहते है। उन्होंने 125 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। कई बार उन्हें उनकी फिल्मों के लिए फिल्मफेयर अवार्डस में नामांकित किया गया है जिसमें से दो बार उन्होंने यह पुरस्कार जीता है।

4- सैफ अली खान

सुपरस्टार सैफ अली खान एक फिल्म अभिनेता होने के साथ निर्माता भी है। इनका असली नाम साजिद अली खान है। और वह नवाब खानदार ने संबंध रखते है। उन्हें कई सम्मानों से नवाज़ा जा चुका है जिसमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 6 बार फिल्मफेयर सम्मान महत्वपूर्ण है। उनको भारत सरकार की ओर से पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

5- अजय देवगन

बॉलीवुड को कई हिट फिल्में देने वाले अभिनेता अजय देवगन का असली नाम विशाल देवगन है। इन्होंने केवल अपना नाम ही नहीं बदला बल्कि सरनेम भी बदला है। साल 2009 में एक मैग्जीन के इंटरव्यू के दौरान अजय ने बताया, कि  जब वह इंडस्ट्री में कदम रखने वाले थे तो पहले से ही तीन विशाल का डेब्यू निश्चित था। इसलिए उनके पास अपना नाम बदलने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था। साथ ही अजय ने यह भी कहा, कि सुनने में सभी को अजीब लगेगा। लेकिन उन्होंने अपनी मां के लिए सरनेम की स्पेलिंग में भी बदलाव किए

Advertisement

6- अन्नू कपूर

प्रसिद्ध अभिनेता अन्नू कपूर बॉलीवुड के ऐसे कलाकार है, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। लेकिन लोगों के दिल में जगह बनाने के लिए भी उन्हें लंबा संघर्ष करना पड़ा। इंडस्ट्री में आने के बाद इन्होंने अपना नाम बदल कर अन्नू कपूर किया था। जबकि इनका असली नाम पुकर है।

7- सनी देओल

ढाई किलो के हाथ वाले सनी देओल ने भी इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए अपना नाम बदला था। इनका असली नाम अजय सिंह देओल है। वह अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और एक राजनेता है। वर्तमान समय में वह पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा सांसद भी है। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। सनी देओल ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो फिल्मफेयर पुरस्कार जीते है।

8- बॉबी देओल

बड़े भाई तो बड़े भाई छोटे भाई भी नाम बदलने में कहां पीछे रहने वाले थे। जी हां, धमेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल ने भी इंडस्ट्री में शोहरत पाने के लिए नाम बदला, इनका असली नाम विजय सिंह देओल है। उन्होंने साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म बरसात से बॉलीवुड में कदल रखा था।

Advertisement

9- जैकी श्रॉफ

बेटे टाइगर श्रॉफ से पहले उनके पिता जैकी श्रॉफ ने भी इंडस्ट्री में आने से पहले अपना नाम बदल लिया था। जैकी श्रॉफ का असली नाम जय किशन काकूभाई श्रॉफ है, जिसे शॉर्ट कर उन्होंने जैकी कर लिया। इन्होंने लगभग भारत की 9 भाषाओं की फिल्‍मों में काम किया हैं। जैकी श्रॉफ ने साल 1982  आई फिल्म स्वामी दादा से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी।

10- चंकी पांडे

चंकी पांडे एक भारतीय फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन है। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में करीब 80 फिल्मों में काम किया है। उन्हें उनके बेहतरीन अभिनय के लिए अनिल कपूर स्टारर फिल्म तेजाब के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकर के पुरूस्कार का नामकंन भी मिला है। इसके अलावा वह बांग्लादेशी सिनेमा में भी सक्रिय हैं। इनके फैंस को भी नहीं पता होगा, कि इनका असली नाम सुयश पांडे था जिसे इन्होंने बदल कर चंकी पांडे कर लिया।

11- विवेक ओबेरॉय

साल 2002 में रिलीज हुई राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से अपने करियर की शुरूआत करने वाले विवेक ओबेरॉय ने अपने नाम में थोड़ा बदलाव कर उसे शोर्ट कर लिया है। वैसे इनका असली नाम विवेकानंद ओबेरॉय है।

Advertisement

12- अशोक कुमार

भारतीय फिल्मों के पुराने अभिनेताओं में से एक अशोक कुमार हैं। इनका असली नाम कुमुदलाल गांगुली है। अशोक की पहचान ना केवल एक अभिनेता के रूप में ही होती हैं बल्कि उन्हें एक चित्रकार और गायक के रूप में भी पहचाना जाता है। अशोक ने हिंदी फिल्मो के साथ साथ कई बंगाली फिल्मो में भी काम किया है।

13- नाना पाटेकर

नाना पाटेकर बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों में से एक है। लेकिन उनका असली नाम बहुत ही कम लोगों को पता होगा। इनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button