कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत 7 सेलेब्स 2023 में ले सकते हैं सात फेरे
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साल 2022 में शादी कर प्रशंसकों को चौंका दिया था। पिछले साल ही दोनों माता-पिता भी बने है। लेकिन साल 2023 भी कुछ कम नहीं रहने वाला हैं। इस साल कई बड़े सेलेब्स के घरों पर शहनाई गूंजेगी। इस साल कई सेलेब्स शादी कर सकते हैं। तो आइए आपको उन 7 सेलेब्स के बारे में बताते है, जो 2023 में सात फेरे ले सकते हैं।
1- कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
रिपोर्ट्स के अनुसार यह कपल साल 2022 में शादी करने वाला था, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता । हालांकि इस साल इनके शादी करने की पूरी उम्मीदें जताई है। 6 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा शादी करने जा रहे हैं। उनको प्री-वेडिंग फंक्शन चार और पांच फरवरी को होंगे। शादी पैलेस होटल में होने वाली हैं।
2- राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी
इस साल दुनिया एक और धमाकेदार भारतीय शादी की गवाह बनेगी। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से सगाई हो चुकी है। अब उनकी शादी है, जो इसी साल हो सकती है.
3- अथिया शेट्टी और केएल राहुल
लंबे समय से अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की खबरें आ रही हैं। तीन साल से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, जल्द ही अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये जोड़ी जनवरी के आखिर तक शादी के बंधन में बंधने वाली है।
4- इरा खान और नूपुर शिखरे
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी फ़िजिकल ट्रेनर नूपुर शिखरे से शादी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस कपल ने पिछले साल ही सगाई की थी। इस साल दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं.
5- रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी
ऐसा कहा जा रहा है, कि रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने और शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी साल दोनों शादी कर सकते है।
6- विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी
जब विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी ने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार किया था उस वक्त हर कोई हैरान रह गया था। उसके बाद दोनों ने अपनी सगाई का ऐलान किया। ऐसी अफवाहें भी हैं कि दोनों पहले ही लंदन में शादी कर चुके हैं। बस अब ऑफ़िशियली अनाउंसमेंट करना बाकी है.
7- लिएंडर पेस और किम शर्मा
टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस पहले भी दो बार शादी कर चुके हैं। अब वह बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा को डेट कर रहे हैं। माना जा रहा है, कि 2023 में तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आपको बता दें, किम की भी दूसरी शादी होगी।