TechnologyTrending

दुनिया की सबसे महंगी बाइक्स की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

वर्तमान समय में वाहन एक ऐसी वस्तु है हो हर किसी के लिए अत्यंत आवश्यक हो चुका है। आधुनिकता की अंधी दौड़ में बढ़ते हुए मनुष्य विलासितापूर्ण जीवन जीने का प्रयास कर रहा है। वर्तमान समय में वाहनों की बात करने पर सबसे पहले बाइक और कार ही याद आते हैं।

Advertisement

टेक्नोलॉजी के इस युग में कार में अब तमाम फीचर्स जोड़े जा रहे हैं जिससे इनकी कीमत में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। कई बार कारों के अधिक दाम सुनकर आप चौंक गए होंगे। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कार की तरह ही कुछ बाइक्स के दाम भी बेहद अधिक हो सकते हैं।

बाइक्स की कीमत के इस नोट के साथ, आज हम बात कर रहे हैं, दुनिया की सबसे महंगी बाइक्स के बारे में…

Advertisement

1). नीमन मार्कस लिमिटेड एडिशन फाइटर:

नीमन मार्कस लिमिटेड द्वारा बनाई गई नीमन मार्कस लिमिटेड एडिशन फाइटर ने बाजार में आते ही कीमत के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। हालांकि,यह बाजार में अधिक दिन तक नही टिक सकी। लेकिन, इसने राइडर्स के बीच काफी लोकप्रियता हासिल कर ली थी।

यह बाइक एक 120ci 45-डिग्री एयर-कूल्ड वी-ट्विन इंजन पर चलती है जो टाइटेनियम, एल्यूमीनियम और कार्बन फाइबर बॉडी पार्ट्स द्वारा निर्मित है। नीमन मार्कस लिमिटेड एडिशन फाइटर स्ट्रीट-लीगल है और 305kmph की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है।

इसका शानदार इंजन और इसकी मज़बूत बनावट इसे एक फाइटर बाइक के रूप में बिल्कुल फिट करते थे। नीमन मार्कस लिमिटेड एडिशन फाइटर मॉडल के साथ आने के बाद कम्पनी को इसकी कीमत तय करने में काफी अधिक समय लगा। हालांकि बाद में इसकी कीमत 11 मिलियन डॉलर यानि करीब  76 करोड़ रुपए रखी गई थी।

Advertisement

2.) 1949 E90 AJS पॉर्कुपाइन:

1949 E90 AJS पॉर्कुपाइन दुनिया की सबसे महंगी बाइक की सूची में नम्बर दो पर है। इसके अब तक कुल 4 मॉडल ही बनाए गए हैं। साल 1949 में मशहूर रेसर लेस्ली ग्राहम इन चार में से एक बाइक पर विश्व चैंपियनशिप जीतने में कामयाब हुए थे।

इस 1949 E90 AJS पॉर्कुपाइन के पार्ट्स एलुमिनियम मिश्रण के बनाए गए थे तथा इसका इंजन 500cc एयर कूल्ड DOHC ट्विन इंजन है। जो कि इसे 135kmph तक की स्पीड प्रदान करता है। 1949 E90 AJS पॉर्कुपाइन की कीमत 7 मिलियन डॉलर है जो कि भारतीय रुपयों में करीब करोड़ रूपये होगी।

3.) Ecosse ES1 स्पिरिट:

Ecosse ES1 स्पिरिट बाइक को ‘सुपरबाइक्स की सुपरबाइक’ के रूप में जाना जाता है। यह न केवल दुनिया की सबसे तेज बाइक है, बल्कि इसका वजन भी बेहद कम है। इसकी स्पीड से बढ़कर एक और बात है जो सभी को हैरान करती है। वह यह कि, इसमें कोई भी चेसिस फ्रेमवर्क नहीं है। यानि कि इसका स्विंगआर्म और रियर सस्पेंशन गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है, और फ्रंट सस्पेंशन पावर-ट्रेन से जुड़ा है।

Advertisement

इस लिमिटेड-एडिशन बाइक के केवल 10 मॉडल ही बनाए गए थे थीं। इसकी स्पीड जो कि 370kmph तक पहुंच जाती है, वह इसे एक एफ1 कार की तरह प्रदर्शित कर्म में सहायक है। इस खूबसूरत बाइक की कीमत 3.6 मिलियन डॉलर यानी कि लगभग 25 करोड़ ररुपये है।

4.) यामाहा बीएमएस चॉपर:

जापान की बाइक निर्माता कंपनी यामाहा ने खुद को दुनिया की दिग्गज बाइक निर्माता कम्पनी के रूप में स्थापित किया है। यामाहा ने बीएमएस चॉपर का निर्माण कर दुनिया भर में इसका प्रदर्शन किया था। क्योंकि यह बाइक अपनी स्पीड के लिए नही बल्कि अपनी खास डिज़ाइन के लिए जानी गई थी।

हालांकि, इसमें 1700cc का पॉवर फूल इंजन प्लांट किया गया है जो इस बाइक को स्ट्रेंथ को भी दर्शाता है। यामाहा द्वारा निर्मित इस बाइक का रंग पीला था। जो कि इसकी एक और बड़ी विशेषता थी। इस बाइक में पीले रंग की शानदार चमक कुछ और नही बल्कि 24 कैरेट सोना था। यानि कि इस बाइक की बाहरी सतह में सोने का लेपन किया गया था। इस बाइक की कीमत करीब 3 मिलियन डॉलर है जो कि भारतीय रुपयों में लगभग 21 करोड़ के बराबर है।

Advertisement

5.) हार्ले-डेविडसन कॉस्मिक स्टारशिप:

हार्ले-डेविडसन कॉस्मिक स्टारशिप को विश्व प्रसिद्ध कलाकार जैक आर्मस्ट्रांग ने पेंट किया था। हार्ले डेविडसन के इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत उसका कॉमिक स्टारशिप मॉडल था। जो कि, इस बाइक में गर्म लावे के रूप में दिखाया गया था

इस बाइक के शानदार लुक के अलावा इसकी स्पीड ने भी सभी को प्रभावित किया था। यह बाइक 227Kmph तक की स्पीड पर दौड़ सकती है। अमेरिकी कम्पनी हार्ले डेविडसन द्वारा निर्मित इस बाइक की कीमत 1.5 मिलियन डॉलर रखी गई है जोकि भारतीय रुपयों में लगभग 10.35 करोड़ रुपये है।

Advertisement
Advertisement
Back to top button