EntertainmentNews

जब प्रियंका चोपड़ा बनी थी मिस वर्ल्ड तो कैसे दिखते थे उनके पति निक जोनस

इस बात में कोई शक नहीं है कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा अपने फिल्मी करियर के बारे में, अपनी निजी जिंदगी के बारे में सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो के जरिये जानकारी देती रहती हैं। वहीं प्रियंका ने शादी अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस से शादी साल 2018 में की थी और अब उनके साथ अमेरिका में ही रहती हैं। सोशल मीडिया पर ये खुबसूरत कपल अपनी ग्लैरमस फोटो फैंस के लिए शेयर करता रहता हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उम्र में है काफी अंतर

वहीं जब इन दोनों की शादी हुई थी तो वो काफी सुर्खियों में रही थी जिसका प्रमुख कारण दोनों की उम्र में काफी अंतर था। शादी के समय प्रियंका चोपड़ा लगभग 36 साल की और निक जोनस की उम्र 25 साल की थी। अभिनेत्री के करियर की बात की जाए तो उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली भारतीय थी। प्रियंका जब मिस वर्ल्ड बनी थी तब उनके पति की उम्र महज 8 साल की थी। हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। आज ये पावर कपल एक बेटी का पेरेंट्स भी है।

Advertisement

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा के फिल्मी करियर की बात की जाए तो उन्होंने साल 2003 में आयी फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ स्पाई से किया था। इस फिल्म के बाद वो उसी साल अंदाज़ में नजर आयी थी। इस फिल्म के बाद वो मुझसे शादी करोगी, एतराज, क्रिश, डॉन, फैशन, दोस्ताना और कमीने जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में वो आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई दी थी। इसके बाद से वो अभी तक किसी हिंदी फिल्म में नहीं दिखाई दी है।

वहीं उनकी हॉलीवुड फिल्मों की बात की जाए तो उन्होंने बेवॉच, ए किड लाइक जेक, वी कैन बी हीरोज, द मैट्रिक्स में काम किया है। उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में काम कर रही है। इसके अलावा वो यूनिसेफ से भी जुडी हुई है जिसकी तस्वीरें वो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button