EntertainmentFeature

ऐश्वर्या राय की 6 हमशक्ल, जिन्हें देखकर अभिषेक बच्चन भी खा जाएंगे धोखा

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक है। वो आज पूरे  49 साल की हो गई है। ऐश्वर्या का जन्म मंगलुरु में  1 नवम्बर 1973 को हुआ था। उनके जन्मदिन के खास अवसर पर उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे है। उन्होंने अपने टैलेंट के बल पर एक ऐसा मुकाम किया है। कि उनकी हमशक्ल भी प्रसिद्ध हो गई है। तो आइए आपको ऐसी 6 अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिन्हें देख कर असली और नकली के बीच का फर्क कर पाना मुश्किल है।

Advertisement

आमना इमरान

आमना इमरान पाकिस्तान की रहने वाली हैं। पाकिस्तानी यह ब्यूटी एक इन्फ्लुएंसर और ब्लॉगर हैं. आमना हुबहू ऐश्वर्या राय की तरह ही दिखती है। वह सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहती हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कई ऐसी तस्वीरें है जिनमे कि वे ना केवल ऐश्वर्या की तरह पोज़ दे रही है बल्कि  उनकी शक्ल काफी हद तक ऐश्वर्या से मिलती जुलती है। अक्सर वह डायलॉग और डांस को रीक्रिएट करती रहती है। लोग उनको ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी कहते है।

स्नेहा उलाल

साल 2005 में सलमान खान की फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव से डेब्यू करने वाली स्नेहा उलाल की शक्ल भी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) से मिलती है इसी के चलते स्नेहा भी काफी सुर्खियों में रही थी। आप अगर इनके इंस्टाग्राम अकाउंट को देखे तो ऐसी कई तस्वीरें मौजूद है जो हुबहू ऐश्वर्या राय से मिलती है। उन्होंने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया है

Advertisement

महलाघा जबेरी

ईरानी-अमेरिकी इन्फ्लुएंसर महलाघा जबेरी को लोग ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी भी कहते है। उनके नैन नक्श काफी हद तक ऐश्वर्या से मिलते जुलते है। जिसके चलते वह हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाई रहती है। महलाघा जबेरी की खूबसूरती का पूरी दुनिया में सिक्का चलता है। उनको हॉर्स राइडिंग, शॉपिंग करना, फिल्में देखना और योगा करना बेहद पसंद हैं।

अमुज अमृता

अपने एक्ट से टिक टॉक पर प्रसिद्ध होने वाली  अमुज अमृता में भी ऐश्वर्या की झलक दिखाई देती है। अमुज अमृता सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के एक डायलॉग की लिप्सिंग करने के बाद से सुर्खियों में छा गई थी। उनका ये वीडियो बहुत वायरल हुआ था। अक्सर इसके बाद वह ऐश्वर्या के डायलॉग और गानों पर वीडियो बनाकर शेयर करती रहती है।

मानसी नाइक

मराठी फिल्मों की अभिनेत्री मानसी नाइक का चेहरा भी काफी हद तक ऐश्वर्या राय बच्चन से मिलता है। उनके लुक के कारण ही लोग उनका कंपैरिजन ऐश्वर्या राय से करते है। वही सोशल मीडिया पर भी वह ऐश्वर्या के लुक को कॉपी करने के कारण ही लाइमलाइट में बनी रहती है। मानसी को बहुत ही गर्व महसूस होता हैं जब उनकी तुलना ऐश्वर्या से होती है। इन दोनों की तस्वीरें देखकर आप भी चौंक जाएंगे।

Advertisement

अशिता राठौर

बात अगर हमशक्ल की हो तो ऐश्वर्या और अशिता राठौर में कोई भी पहली नजर में फर्क नहीं कर पाए।। जी हां, आशिता की शक्ल भी काफी हद तक ऐश्वर्या से मिलती जुलती है। जिसकी वजह से ही उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते है। और वह सोशल मीडिया सेसेंशन बन चुकी है। यूजर्स उनकी प्रशंसा करते हुए नहीं थकते है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button