News

नहीं रहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर, 92 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस; गम में डूब पूरा देश

भारत रत्न, स्वर कोकिला, बॉलीवुड तथा अपने फैंस के बीच लता दीदी के नाम से मशहूर लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं हैं। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया है।

Advertisement

बेशक लता जी का जाना किसी को भी एक ऐसे सदमे से भर दिया है जिससे उबर पाना आसान नहीं होगा। लता मंगेशकर भारत की वह आवाज थीं जिस पर करोड़ों दिल कुर्बान थे। सिनेमा और संगीत जगत से जुड़ी हुई इस खबर ने संगीत प्रेमी पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया है।

कोविड के बाद भर्ती हुईं थीं लता दीदी

लता दीदी इस वर्ष की शुरुआत यानी 8 जनवरी से मुंबई के मशहूर ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हुईं थीं। कोविड-19 होने के बाद जब से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तब से बह लगातार आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में थीं.

Advertisement

हालांकि डाक्टर्स कह रहे थे कि उनकी सेहत में सुधार भी हो रहा है। इसलिए, उन्हें कुछ वेंटिलेटर पर रखने के बाद हटा दिया गया था। हालांकि, आज एक बार फिर अचानक तबीयत फिर बिगड़ी और उन्हें पुनः वेंटिलेटर पररखा गया था। लेकिन, डॉक्टर्स की लंबी फौज और दवाईयों का बाद भी ईश्वर की कुछ और मर्जी थी। आज सुबह जब 8:12 मिनट पर उनके जाने की खबर सामने आयी तब इस खबर ने हर किसी को हिला कर रख दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, लता मंगेशकर को कोविड के अलावा निमोनिया भी हो गया था। यानी बीमारियों का उन पर दोहरा प्रभाव पड़ रहा था। यही कारण है कि, उनकी तबियत कभी सुधर रही थी तो कभी अचानक बिगड़ भी जाती थी।

5000 से अधिक गीतों में दी आवाज

आंकड़े बताते हैं कि लता दीदी ने एक हजार से अधिक हिंदी फीचर फिल्मों और लगभग 36 क्षेत्रीय फिल्मों के लिए आवाज दी है। यानी वह 5,000 से अधिक गाने गा चुकी हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की शायद कोई अभिनेत्री ऐसी हो जिसने उनके गानों पर डांस न किया हो।

Advertisement

आज जब 92 वर्ष की उम्र में वह हम सबके बीच नहीं हैं। तब उनका गाया हुआ एक गीत याद आता है, ”तू जहाँ-जहाँ चलेगा….”। वास्तव में, लता दीदी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए जो किया है वो कोई और नहीं कर पाएगा। इसलिए ही वह भारत रत्न और स्वर कोकिला थीं।

स्वर कोकिला को नमन…भावभीनी श्रद्धांजलि…!💐💐💐

सेलेब्रिटीज़ ने इस प्रकार दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि

 

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

 

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button