राजस्थान के वो 5 शाही महल, जहां हुई है सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग

अक्सर फिल्म मेकर्स बॉलीवुड फिल्मों को बड़े स्तर पर बनाने के लिए नई-नई जगहों की खोज करते हैं। बॉलीवुड और रॉयल्टी साथ-साथ चलते हैं। यही कारण है बॉलीवुड फिल्में असाधारण शूटिंग स्थानों के भी लिए जानी जाती हैं। कभी-कभी दर्शक भी फिल्मों को उसमें दिखाए गए शाही महल (Royal Palace) या लोकेशन के कारण ज्यादा पसंद करते हैं।
अधिकतर निर्देशकों और निर्माताओं की पहली पसंद राजस्थान या वहाँ के शाही महल ही होते हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको राजस्थान के कुछ ऐसे शाही महलों के बारे में बताएंगे। जिनमें कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की शूटिंग हुई है, तो आइये उन शानदार महलों के बारे में जानते है:-
1.) खूबसूरत (Khoobsurat)
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर स्टारर फिल्म ‘खूबसूरत’ की शूटिंग राजस्थान के बीकानेर में लालगढ़ पैलेस कॉम्प्लेक्स में स्थित शानदार लक्ष्मी निवास पैलेस में की गई है। यह फिल्म 19 सितम्बर 2014 को रिलीज़ हुई थी। जिसमें सोनम कपूर के साथ फवाद खान ने मुख्य किरदार निभाया हैं। फिल्म को शशांक घोष द्वारा निर्देशित किया गया है। वहीं इस बात में भी कोई शक नहीं है कि यह फिल्म खूबसूरत फिल्मों में से एक हैं।
2.) ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hain Deewani)
यह अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। जिसे 31 मई 2013 में रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान के उदयपुर स्थित ओबेरॉय विलास में की गई है। यह राजस्थान के शानदार विलास में से एक हैं। इस विलास में फिल्म में अदिति की शादी के लम्हों को कैद किया गया था। फिल्म में अदिति का किरदार कल्कि कोचलिन ने निभाया था। इसके आलावा दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने भी फिल्म में अभिनय किया।
3.) बोल बच्चन (Bol Bachchan)
2012 की सुपर हिट फिल्म ‘बोल बच्चन’ में दर्शकों ने अजय देवगन के किरदार को काफी पसंद किया था। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 300 साल पुराने राजस्थान के जयपुर स्थित रॉयल चोमू पैलेस में शूट किया गया था। राजस्थान का यह रिसोर्ट शाही रिसॉर्ट्स में से एक हैं। इस फिल्म में अजय के अलावा अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन (कैमियो) ने भी काम किया हैं।
4.) बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani)
साल 2015 की सुपर हिट फिल्मों में से एक ‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका पादुकोण के असाधारण प्रदर्शन ने लाखों दिलों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी थी। दीपिका के लुक के साथ ही दर्शक ग्लैम्ड लोकेशन से भी काफी अधिक प्रभावित हुए। इस फिल्म को राजस्थान के जयपुर स्थित ऐतिहासिक आमेर पैलेस में शूट किया गया था। इस फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह ने भी अभिनय किया हैं।
5.) बैंड बाजा बारात (Band Baaja Baaraat)
2010 की सुपरहिट फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ की शूटिंग राजस्थान के बीकानेर स्थित शाही लालगढ़ पैलेस में की गई है। यह राजस्थान के भव्य महलों में से एक हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा ने अभिनय किया हैं। इस फिल्म में दर्शकों ने रणवीर और अनुष्का की जोड़ी को काफी पसंद भी किया था।