MoviesNewsSocial

चिरंजीवी की फिल्म ‘गॉडफादर’ से साउथ की फिल्मों में डेब्यू करेंगे सलमान खान, फैंस ने ट्विटर पर दी शानदार प्रतिक्रिया

बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान बॉलीवुड में धमाल मचाने के बाद अब साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस बात को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है कि, साउथ इंडस्ट्री की फिल्में बॉलीवुड पर भारी पड़ती जा रहीं हैं। लेकिन, अब यदि सलमान खान साउथ की फिल्मों में नजर आएंगे। तो इस बहस पर कुछ दिनों के लिए विराम लग सकता है।

Advertisement

दरअसल, सलमान खान साउथ इंडस्ट्री के मेगा स्टार चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गॉडफादर’ में नजर आएंगे। चूंकि, सलमान और चिरंजीवी दोनों ही बड़े सुपरस्टार हैं। ऐसे में, फैंस इन दोनों को एक साथ देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

 

Advertisement

चिरंजीवी ने सलमान खान के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए अपनी आगामी फिल्म ‘गॉडफादर’ में सलामन के शामिल होने की जानकारी दी है।

 

इस फ़ोटो में वह सलमान खान को गुलदस्ता देते हुए दिखाई दे रहे हैं। चिरंजीवी ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘भाई गॉडफादर में आपका स्वागत है। आपकी एंट्री ने न केवल सबके अंदर एनर्जी भरी है बल्कि, एक्साइटमेंट लेवल भी बढ़ा दिया है। आपके साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी ही खुशी की बात है। इस फ़िल्म में आपका होना दर्शकों को एक नया जोश देगा।”

Advertisement

कैमियो करते नजर आएंगे सलमान खान

बता दें कि, गॉडफादर मलयालम की सुपरहिट फिल्म लुसिफर की रीमेक होगी। जिसे, मशहूर डायरेक्टर मोहन राजा डायरेक्ट करेंगे। यह तो साफ है कि, चिरंजीवी और सलमान एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। लेकिन, सलामन लीड रोल में नहीं बल्कि कैमियो करते हुए नजर आएंगे।

 

 

Advertisement

गॉडफादर में सलमान और चिरंजीवी के अलावा नयनतारा, सत्यदेव कंचरण, जय प्रकाश समेत अन्य एक्टर्स भी नजर आएंगे। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जबकि बॉलीवुड का कोई सुपरस्टार साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में दिखाई देगा। इससे पहले, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट समेत कई अन्य लोग साउथ इंडियन फिल्मों में किरदार निभा चुके हैं।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो हमेशा की तरह सलमान खान का बेहद बिजी शेड्यूल है। और, वह एक साथ कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि, सलमान आखिरी बार बड़े पर्दे पर फ़िल्म ‘अंतिम’ में नजर आए थे।

Advertisement

 

इसके अलावा सलमान खान फिल्म कभी ईद, कभी दिवाली में नजर आने वाले हैं। यही नहीं, वह फिल्म टाइगर 3 में भी नजर आने वाले है। जिसके जरिए फैंस को लंबे समय बाद एक बार फिर कैटरीना और सलमान की जोड़ी देखने को मिलेगी।

 

Advertisement

Advertisement

 

 

 

Advertisement

Advertisement

 

https://twitter.com/1Vishwajitrao/status/1504033027118096388?t=-w5CtHvy-ff_NwHu_3SWLA&s=19

 

Advertisement

Advertisement

 

 

 

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

Related Articles

Back to top button