
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म शमशेरा (Shamshera) की एक झलक पाने का इंतजार सभी बेसब्री से कर रहे थे। अब सोशल मीडिया पर एक बड़ा धमाका हो गया है। फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर का लुक लीक होते ही वायरल हो गया है। 2018 में रिलीज हुई फिल्म संजू (Sanju) के बाद अब रणबीर लगातार फिल्मों के साथ वापसी को तैयार हैं।
शमशेरा में किस तरह का रोल रहेगा रणबीर कपूर का
पोस्टर में रणबीर कपूर को पहले कभी ना देखे हुए अवतार में देखा जा सकता है। शमशेरा में रणबीर एक डकैत का रोल निभा रहे हैं। ऐसे में उनके पोस्टर में भी उनका लुक एकदम जबरदस्त है। पोस्टर में रणबीर कपूर बड़ी दाढ़ी और बड़े बालों के साथ काफी प्रभावित करने वाले लुक में नजर आ रहे हैं।
उनकी लंबी दाढ़ी, मूंछें और लहराते लंबे बाल हैं। साथ ही उन्होंने फटे हुए और मटमैले से कपड़े पहने हुए हैं। रणबीर अपने सामने एक बड़ी-सी कुल्हाड़ी लिए गुस्से में किसी देख को रहे हैं। उनका ऐसा रूप अपने पहले कभी नहीं देखा होगा। पोस्टर में फिल्म की टैगलाइन- करम से डकैत, धर्म से आजाद।
कब होगी फिल्म रिलीज
कारण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म शमशेर में रणबीर कपूर के साथ संजय दत्त और वाणी कपूर भी होंगे। इसके अलावा आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला, रोनित रॉय जैसे एक्टर्स के भी फिल्म में अहम रोल्स होने की खबर है। ये फिल्म 22 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलगु में भी रिलीज किया जायेगा।
हॉलीवुड से हो रही तुलना
वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर शमशेरा में रणबीर कपूर के लुक को देखकर एक्टर और मेकर्स दोनों को ट्रोल कर रहे हैं। इस पोस्टर के साथ कई मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के लुक की तुलना हॉलीवुड की हिट फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ के पोस्टर से कर रहे हैं।