EntertainmentFeature

बॉलीवुड में आउट साइडर्स एक्टर्स के पहली फिल्म और उनकी हालिया फिल्मों के रोल के बारे में जानकर आप हो जायेंगे हैरान

बॉलीवुड में इस समय नेपोटिस्म काफी गहराया हुआ है। यह नेपोटिस्म बॉलीवुड में तब से ज्यादा लाइमलाइट में आया है जब 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की डेथ हुई है। इसी वजह से जब भी कोई स्टार किध की फिल्म आती है तो उसको काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ता है। सोशल मीडिया पर उसकी ट्रोलिंग होनी शुरू हो जाती हैं।

Advertisement

वहीं बॉलीवुड में कुछ ऐसे स्टार्स भी देखने को मिले है जो आउट साइडर्स थे लेकिन अपने अभिनय के दम से अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे है। तो आज हम आपको ऐसे ही 6 कलाकारों के बारे में बताने जा रहे है।

1. शाहरुख खान

किंग खान ने फौजी जैसे टेलीविजन शो से अपने करियर की शुरुआत की और अब बॉलीवुड पर राज करते हैं। फिल्मों से एक छोटे से ब्रेक के बाद वो हाल ही में 2022 में रॉकेट्री फिल्म में एक कैमियो करते हुए दिखाई दिए थे। उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो पठान, जवान और दुनकी में काम कर रहे है।

Advertisement

2. प्रियंका चोपड़ा जोनास

साल 2000 में 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड में अपने अभिनय की छाप छोड़ी और उसके बाद हॉलीवुड चली गयी। उन्होंने 2017 में आयी फिल्म बेवॉच से हॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। वो आखिरी बार बड़े परदे पर द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस में नजर आयी थी जिसमें उनके अभिनय की तारीफ की गयी थी। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में काम कर रही है।

3. नवाजुद्दीन सिद्दीकी

अपने अभिनय करियर की शुरुआत में फिल्मों में छोटे-छोटे रोल करने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड में एक बड़ा नाम है। लोग उनके अभिनय के दीवाने है। वो हाल ही में हीरोपंती 2 में विलेन की भूमिका में दिखाई दिए थे। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो टिकू वेड्स शेरू, नूरानी चेहरा, बोले चूड़ियां और जोगिरा सारा रा रा में काम कर रहे है।

4. इरफान खान

इरफान खान भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहे है लेकिन उनके द्वारा फिल्मों में निभाए गए किरदार लोगों के जहन में आज भी ताजा है। उन्होंने टेलीविजन से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। काफी सालों के बाद संघर्ष करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अभिनय के दम पर अपना अलग मुकाम बनाया है।उनकी आखिरी फिल्म 2020 में आयी थी जिसका नाम अंग्रेजी मीडियम था।

Advertisement

5. पंकज त्रिपाठी

इस बेहतरीन अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत में कई छोटी और बिना श्रेय वाली भूमिकाएँ निभाई है। इसके बाद फिल्मों और वेब सीरीज में उनके अभिनय की तारीफ की गयी। वो आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वो हाल ही में शेरदिल: पीलीभीत सागा में नजर आये थे। इस फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ की गयी थी। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो ओएमजी 2 – ओह माई गॉड! 2 में काम कर रहे है।

6. राजकुमार राव

राजकुमार का बॉलीवुड में डेब्यू 2010 में आयी फिल्म रण से हुआ था, लेकिन उन्होंने लव सेक्स और धोखा के साथ एक कलाकार के रूप में शुरुआत की। वो तरह-तरह के रोल निभाने के लिए जानें जाते हैं। वो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बधाई दो में एक गे पुलिसवाले के किरदार में नजर आये थे। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो हिट: द फर्स्ट केस में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button