इन 6 स्टार्स ने कॉफी विद करण के पिछले सीजंस में हिस्सा लेकर अपनी ड्रेसिंग सेंस के चलते सुर्खिया बटोरी

कॉफी विद करण के पहले 6 सीजन टीवी पर आये थे लेकिन वहीं 7वां सीजन डिज्नी +हॉटस्टार पर 7 जुलाई से शुरू हो गया है। 7वें सीजन के पहले एपिसोड में बतौर गेस्ट रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आये थे। इस शो पर आपको गॉसिप, मस्ती, स्टाइल सब देखने को मिल जाएगा।
इससे पहले भी कई स्टार्स इस शो में अपनी बेहतरीन ड्रेस के जरिये सुर्खियों में रहे है। तो आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जो कॉफी विद करण में शामिल हुए और बेस्ट ड्रेस स्टार्स का खिताब अपने नाम किया।
1. सोनम कपूर, सीजन 3 (2010)
सोनम कपूर को उनके अभिनय साथ उनके ड्रेसिंग स्टाइल के लिए भी जाना जाता हैं। उन्होंने सीजन 3 में डेब्यू किया था और एक गाउन पहन रखा था जिसके साथ उन्होंने खुले बाल और मेकअप ने उनकी सुंदरता में चार चाँद लगा दिए।
2. फ्रीडा पिंटो, सीजन 4 (2014)
सीजन 4 में नरगिस फाखरी के साथ फ्रीडा पिंटो ने करन के शो में अपना डेब्यू किया था। डेब्यू सीजन में उन्होंने अपने ड्रेसिंग सेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उन्होंने शिवम और नरेश द्वारा डिजाइन किया काले रंग का कटआउट गाउन पहन रखा था। इसके साथ उन्होंने हल्का मेकअप किया हुआ था।
3. रणबीर कपूर, सीजन 5 (2016)
इस लिस्ट में रणबीर कपूर भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। कॉफी विद करण के सीजन 5 में उन्होंने रणवीर सिंह के साथ शिरकत की थी। रणबीर ने ब्लैक टर्टलनेक स्वेटर को वाइट ब्लज़र के साथ कैरी किया हुआ था। इस लुक में अभिनेता काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे।
4. कैटरीना कैफ सीजन 5 (2016)
कॉफी विद करण के सीजन 5 में कैटरीना कैफ ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शिरकत की थी। कैटरीना कैफ ने रोलैंड मौरेटो की रेड ड्रेस पहनी हुई थी, जिसे उन्होंने खुले बालों, ब्लैक हील्स के साथ कैरी कर रखा था। अभिनेत्री इसमें किसी डॉल से कम नहीं लग रही थी।
5. प्रियंका चोपड़ा जोनस, सीजन 5 (2017)
बॉलीवुड से हॉलीवुड की उड़ान भरने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। वो सीजन में नजर आयी थी। उन्होंने मल्टी-कलर्ड झालरदार गाउन पहन हुआ था। इस लुक को उन्होंने खुले बालों और बोल्ड मेकअप के साथ पूरा कर रखा था।
6. विक्की कौशल सीजन 6 (2018)
बॉलीवुड अभिनेता हैंडसम-हंक विक्की कौशन कॉफी विद करण के 6ठे सीजन में दिखाई दिए थे। उन्होंने ग्रे, थ्री-पीस सूट को ब्लैक टी-शर्ट पहन रखा था। उनके इस लुक को देखकर आप अपनी नजरे उनसे नहीं हटा पाएंगे।