EntertainmentFeature

ये 5 कलाकार बॉलीवुड में बैक टू बैक हिट देने के बाद भी नहीं टिक पाए

किसी भी कलाकार को बॉलीवुड में अपना नाम बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती हैं। बॉलीवुड में कुछ ऐसे कलाकार देखने को मिले है जिन्होंने काफी मेहनत करते हुए बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम बनाया गया है।

Advertisement

वहीं कुछ ऐसे कलाकार भी देखने को मिले है जिन्होंने बॉलीवुड में शुरुआत तो अच्छे तरीके से की लेकिन ज्यादा दिनों तक बॉलीवुड में नहीं टिक पाए। तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको उन 5 कलाकारों के नाम बताने जा रहे है जिन्होंने शुरुआत तो बेहतरीन की लेकिन बॉलीवुड में ज्यादा दिनों तक टिकने में फेल हो गए।

1. तनुश्री दत्ता

बंगाली अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स, तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू 2005 में रिलीज हुई फिल्म आशिक बनाया आपने से किया था। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और सोनू सूद मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Advertisement

इसके बाद अभिनेत्री चॉकलेट: डीप डार्क सीक्रेट्स, रकीब, ढोल, रिस्क, गुड बॉय- बैड बॉय, स्पीड, सास बहू और सेंसेक्स, रामा: द सेवियर जैसी फिल्मों में अभिनय करती हुई दिखाई दी थी। वो बड़े परदे पर आखिरी बार 2010 में अपार्टमेंट फिल्म में काम करते हुए दिखाई दी थी। बाद में वह ‘मी टू’ कैंपेन में शामिल हो गईं और उन्होंने नाना पाटेकर पर हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर उनके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।

2. प्राची देसाई

प्राची देसाई ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी सीरियल कसम से से की थी और उनका यह सीरियल बहुत बड़ा हिट हो गया। इस सीरियल की वजह से उन्हें घर-घर में पहचाना जानें लगा। बॉलीवुड में उन्होंने अपना डेब्यू 2008 में आयी फिल्म रॉक ऑन से किया था जोकि हिट रही थी।

इसके बाद वो लाइफ पार्टनर, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई, बोल बच्चन जैसी कुछ बेहतरीन फिल्मों में काम करती हुई नजर आयी। इसके अलावा उन्होंने पुलिसगिरी, अजहर, आई, मी और मै जैसी फ्लॉप फिल्मों में काम किया। उनका करियर जिस तरह से चलना चाहिए था वो उस तरह से नहीं चल पाया। वो आखिरी बार 2022 में ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 पर रिलीज हुई फिल्म फोरेंसिक में स्पोर्टिंग किरदार निभाते हुए दिखाई दी थी।

Advertisement

3. राहुल रॉय

राहुल रॉय ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल से की थी। उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू 1990 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म आशिकी से किया था। इसके बाद वो सफलता की सीढ़ी चढ़ने लगे।

आशिकी के बाद, उन्होंने जुनून, गजब तमाशा, दिलवाले कभी ना हारे, सपने साजन के, गुमराह, मेघा, नसीब, अचनाक, तेरी कहानी जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में आना बंद कर दिया और इंडस्ट्री से गायब हो गए।

4. भूमिका चावला

भूमिका चावला ने अपने अभिनय अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी। उन्होंने 2000 में तमिल फिल्म युवाकुडु से अपना डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 2001 में आयी सुपरहिट फिल्म कुशी में काम किया जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

Advertisement

भूमिका ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू 2003 में आयी सुपरहिट फिल्म तेरे नाम से किया था। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने रन, दिल ने जिसे अपना कहा जैसी फिल्मों में काम किया। उनका बॉलीवुड में करियर उम्मीद के मुताबिक नहीं चला। वो आखिरी बार 2016 में एम.एस.धोनी की बायोपिक में काम करती हुई दिखाई दी थी।

5. ग्रेसी सिंह

अभिनेत्री ग्रेसी ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू लगान जैसी बेहतरीन फिल्म से किया था। इसके बाद वो गंगाजल, मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसी फिल्मों में काम करती हुई दिखाई दी।

ग्रेसी सिंह ज्यादा दिनों तक बॉलीवुड में नहीं रहीं और अचानक चली गईं। वो आखिरी बार 2012 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ब्लू माउंटेन में काम करती हुई दिखाई दी थी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button