पुष्पा नहीं ये 5 फिल्में हैं अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्में

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं। उनका फिल्म में होना ही फिल्म के हिट होने की गारंटी है। निर्माता भी उनका नाम सुन कर फिल्म में पैसा लगाने को तैयार हो जाते हैं। उनकी यह लोकप्रियता सिर्फ साउथ में नहीं बल्कि नॉर्थ में भी खूब है। हाल ही में आई उनकी फिल्म पुष्पा ने लोकप्रियता के कई कीर्तिमानों को ध्वस्त किया और कई नए कीर्तिमान बनाए भी। सिर्फ उत्तर भारत में इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार किया।
पुष्पा की सफलता को देखते हुए इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज़ कर दिया गया है। अगर आप नॉर्थ में हैं और पुष्पा देखने के बाद अल्लू अर्जुन की और फिल्में देखना चाहते हैं तो हम लाए हैं ऐसी 5 फिल्में, जो हिंदी के दर्शकों के लिए हिंदी में उपलब्ध हैं।
1.) डीजे:
डीजे या दुव्वाडा जगन्नाधम 2017 में आई थी। फिल्म का हीरो डीजे बचपन से ही अपराधियों को ख़त्म कर के अपराध का सफाया करना चाहता है। बाद में वह पुलिस वालों के साथ मिलकर कई अपराधियों को खत्म करने में पुलिस की मदद करता है।
डीजे में अल्लू अर्जुन के अलावा नायिका के किरदार में पूजा हेगड़े हैं। इस फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है, और यह फिल्म हिन्दी में भी उपलब्ध है और अक्सर ही टीवी पर आती रहती है।
2.) येवडु:
2014 में रिलीज हुई येवडु मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें अल्लू अर्जुन के अलावा राम चरण, काजल अग्रवाल, श्रुति हसन, ऐमी जैक्सन और राहुल देव जैसे दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज कलाकारों ने काम किया है। राम चरण, काजल और श्रुति से हिंदी भाषी दर्शक भी परिचित हैं।
शायद इसीलिए यह फिल्म बाद में हिंदी में भी डब हुई और टीवी के माध्यम से हिंदी भाषी दर्शकों तक पहुंची। साउथ की हर फिल्म की तरह एक्शन तो फिल्म में है ही, उसी के साथ रोमांस की छौंक भी है।
3.) बनी द सुपर हीरो:
2005 में परदे पर उतरी यह फिल्म एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें अल्लू के अलावा प्रकाश राज और गौरी मुंजाल जैसे लोगों ने काम किया है।
बनी द सुपर हीरो में अल्लू ने रोमांस की झलक दिखाई है तो अगर आप उनकी एक्शन फिल्मों से अलग कुछ देखना चाहते हैं तो यह फिल्म बेशक आप ही के लिए है।
4.) डेंजरस खिलाड़ी 2:
अगर पुष्पा आपको पसंद आई और आप अल्लू की और एक्शन फिल्में देखना चाहते हैं तो डेंजरस खिलाड़ी 2 भी एक फिल्म है जिसे देखने के बारे में सोचा जा सकता है। मार-धाड़ वाली फिल्मों के शौकीनों को यह फिल्म पसंद आएगी।
यह फिल्म भी हिंदी में उपलब्ध है और अक्सर ही टीवी पर नजर आ जाती है। निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने इसका निर्देशन किया था और यह फिल्म 2013 में सिल्वर स्क्रीन पर नजर आई थी।
5.) अंतिम फैसला:
यह फ़िल्म 2010 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी। इसमें अल्लू अर्जुन के अलावा दीक्षा सेठ और निक्की ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों पर मोहपाश बांधा है।
फिल्म शुरू होती है तो ऐसा समां बांधती है कि दर्शकों को अपनी सीट से उठने नहीं देती। इसका निर्देशन राधा कृष्ण जागरलामुदी ने किया था और यह फिल्म भी हिंदी में देखने के लिए उपलब्ध है।