EntertainmentFeature

बॉलीवुड के ये 5 एक्टर्स हैं ‘बाहुबली’, एक तो हाथों से उठा लेता है बाइक्स

अक्सर दर्शक बॉलीवुड (Bollywood) की एक्शन फिल्मों को देखना अधिक पसंद करते हैं। क्योंकि बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता शामिल हैं। जिन्होंने अपनी दमदार पर्सनैलिटी और जबरदस्त एक्शन के माध्यम से लाखों दर्शकों के दिलों पर कब्ज़ा किया हुआ हैं।

Advertisement

यही कारण है कि बॉलीवुड में एक्शन से भरपूर फिल्मों की भरमार हैं। जिसमें कई फेमस अभिनेताओं ने जबरदस्त अभिनय किया है। इस आर्टिकल में आज हम आपको बॉलीवुड (Bollywood) के ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में जबरदस्त एक्शन स्टंट किये है और जो ताकत के मामले में सबको पछाड़ते भी हैं:-

1.) विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal)

हमारी इस लिस्ट के पहले नंबर पर एक्शन हीरो विद्युत जामवाल है। आपको बता दें विद्युत् एक अभिनेता के साथ-साथ एक मार्शल आर्टिस्ट भी हैं। जो अत्यधिक ताकतवर अभिनेताओं में से एक हैं। इनकी अधिकतर फिल्में जबरदस्त एक्शन स्टंट से भरपूर होती हैं। विद्युत् ने बॉलीवुड को ‘फोर्स’, ‘बुलेट राजा’, ‘अनजान’ और ‘जंगली’ जैसी कई सुपरहिट एक्शन फिल्में उपहार स्वरुप दी है। जिनमें उनके अभिनय को फैंस ने खूब पसंद किया है।

Advertisement

2.) सनी देओल (Sunny Deol)

दमदार पर्सनैलिटी वाले अभिनेताओं में से एक सनी देओल भी हैं। सनी 90 के दशक के बेहतरीन एक्शन हीरो में से एक हैं। आज भी फैंस उनकी फिल्मों को उसी जोश के साथ देखते है। उन्होंने बॉलीवुड की ‘त्रिदेव’, ‘घायल’, ‘ज़िद्दी’ और ‘घातक’ जैसी कई सुपरहिट एक्शन फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। जिसमें उनके एक्शन को उनके फैंस ने खूब प्यार दिया है।

3.) अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक अक्षय कुमार भी सबसे ताकतवर अभिनेता में से एक है। जिन्होंने बॉलीवुड को कई एक्शन से भरपूर ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। आपको बता दें अक्षय अपनी फिल्मों के स्टंट सीन बिना किसी सहायता के खुद करना अधिक पसंद करते हैं। यही कारण है कि फैंस अक्षय की सभी फिल्मों को उत्साह के साथ देखते हैं।

4.) टाइगर श्रॉफ (Tiger shroff)

हैंडसम और स्टाइलिश अभिनेता टाइगर श्रॉफ के एक्शन सीन्स से तो आप सभी अच्छे से वाकिफ होंगे। जिन्हें खासतौर पर उनके स्टंट सीन्स को लेकर ही जाना जाता है। इसी के साथ टाइगर जितनी अच्छी एक्टिंग करते हैं। उससे कई ज्यादा अच्छा डांस भी करता हैं। यही कारण हैं कि लाखों लड़कियां टाइगर की जबरदस्त पर्सनैलिटी की फैन हैं। आपको बता दें टाइगर की अधिकतर फिल्मों में डांस भी जरूर होता ही है।

Advertisement

5.) जॉन अब्राहम (John Abrham)

जॉन अब्राहम बॉलीवुड के फिट और ताकतवर अभिनेताओं में से एक हैं। जॉन की डैशिंग पर्सनैलिटी के लाखों करोड़ो फैंस हैं। आपको बता दें सोशल मीडिया पर उनकी काफ़ी अच्छी फैन फॉलोइंग भी है। जॉन अक्सर अपनी ताकत का उदाहरण अपनी फिल्मों के जरिये देते नजर आते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनके स्टंट सीन्स से जुडी वीडियो वायरल होती नजर आती हैं। वहीं उन्होंने एक बार तो एक बाइक को अपने एक कंधे पर वास्तव में भी उठा लिया था।

Advertisement

Related Articles

Back to top button