EntertainmentFeature

5 दिल दहला देने वाली इन फिल्मों को भूलकर भी न देखें

बॉलीवुड में हर साल काफी फिल्में होती हैं। इन फिल्मों में प्रेम प्रसंगयुक्त,एक्शन, ड्रामा,थ्रिलर और हर जॉनर की फिल्में रिलीज होती हैं। हालांकि सभी फिल्में सफल नहीं हो पाती हैं। वही कुछ थ्रिलर और एक्शन फिल्में ऐसी भी जिनके कुछ सीन इतने खतरनाक है जिन्हें देखकर आप घबरा सकते हैं।

Advertisement

वहीं कुछ फिल्में ऐसे भी है जिनके खतरनाक सीन के चलते उन्होंने काफी सुर्खिया बटोरी है। ऐसी डरावनी और दिल दहला देने वाली फिल्में कमजोर दिल वाले ना ही देखें तो बेहतर होगा। तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको ऐसी ही टॉप 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें कमजोर दिल वाले लोगों को नहीं देखनी चाहिए।

1. बैंडिट क्वीन

1994 में बड़े परदे पर रिलीज हुई बैंडिट क्वीन डकैत फूलन देवी के जीवन पर बनी हुई थी। इस फिल्म में फूलन देवी का मुख्य किरदार अभिनेत्री सीमा बिस्वास ने निभाया था।

Advertisement

बैंडिट क्वीन जब उस साल रिलीज हुई तो इस फिल्म को देखने के लिए मना कर दिया गया था क्योंकि इसमें फिल्म गैंगरेप वाला जो सीन दिखाया गया था उसे देखकर कोई भी घबरा सकता था। इस फिल्म के डायरेक्टर और लेखक की बात की जाए तो वो शेखर कपूर है। यह फिल्म बाद में हिट हो गयी थी।

2. संघर्ष

थ्रिलर ड्रामा फिल्म संघर्ष 1999 में बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लेखक महेश भट्ट और गिरीश धमीजा थे। वहीं इस फिल्म को तनुजा चंद्रा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा और आशुतोष राणा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के विलेन आशुतोष राणा अंधविश्वास के चलते बच्चों की बलि चढ़ाया करते थे।

आशुतोष फिल्म में साड़ी पहनकर औरत बनते हैं और जिस अंदाज़ में उन्हें दिखाया गया है वो वाकई दिल दहला देने वाला लम्हा है। अभिनेता का आखिरी में दिखाया गया सीन जिसमें उनमें मुंह से खून आता है और वो उलुलुलुलु की आवाज मुंह से निकालना शुरू कर देते हैं तो यह काफी घबराहट पैदा कर देता हैं। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी।

Advertisement

3. अंजाम

साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म अंजाम 1994 में बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। शाहरुख ने इस फिल्म में हीरो की नहीं विलेन की भूमिका निभाई थी। लोग इनके इस रूप को देखकर हैरान हो गए थे।

शाहरुख ने इस फिल्म में एक ऑबसेस्ड लवर की भूमिका निभाई है जो लड़की का रिजेक्ट करना बर्दाश्त नहीं कर पाते और उनकी जिंदगी को बर्बाद करने में लग जाता हैं। इस फिल्म में अभिनेता प्रेग्नेंट माधुरी के पति को जान से मारने के बाद उनके पेट में जोर से लात मार देते हैं। इस सीन को देखकर कोई भी इंसान घबरा सकता हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर राहुल रवैल है।

4. दुश्मन

काजोल, संजय दत्त और आशुतोष राणा स्टारर फिल्म दुश्मन बड़े परदे पर 1998 में रिलीज की गयी थी। आशुतोष राणा इस फिल्म में एक सीरियल किलर की भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे।

Advertisement

दुश्मन में उनके ऐसे रूप को देखकर हर किसी का दिल दहल सकता हैं जब वो काजोल की पिटाई करते हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर की बात करें तो वो तनुजा चंद्रा है।

5. शूल

बड़े परदे पर शूल 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, सयाजी शिंदे और रवीना टंडन मुख्य भूमिका में काम करते हुए दिखाई दिए थे। शूल के डायरेक्टर की बात करें तो वो ईश्वर निवास है और इसके लेखक राम गोपाल वर्मा है।

मनोज बाजपेयी ने फिल्म में एक ईमानदार पुलिस अफसर की भूमिका निभाई है जो अपने परिवार को खो देता हैं। इस फिल्म में दिखाया गया है कैसे एक ईमानदार पुलिस अफसर को मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button