EntertainmentFeature

दिशा पटानी ने 4 बड़ी फिल्में ठुकराईं जो बॉलीवुड में बदल सकती थीं उनकी किस्मत

चाहे विज्ञापन हो, फिल्में हों दिशा लगभग हर जगह दिखाई दे जाती हैं। अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर वाकई जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दिशा इस समय एक विलेन रिटर्न्स में नजर आने वाली है।

Advertisement

यह फिल्म बड़े परदे पर 29 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं आज हम आपको उन सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनमें से उन्हें निकाल दिया गया।

1. पुष्पा

हम सभी जानते हैं कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा फिल्म कितनी बड़ी हिट थी। हालांकि, जो हमें नहीं पता था कि दिशा पटानी ने सुपरहिट फिल्म में एक भूमिका को मना कर दिया था।

Advertisement

रिपोर्टों के अनुसार, सामंथा रूथ प्रभु ने वास्तव में ऊ अंतावा के साथ स्क्रीन पर जलवा बिखेरा था। इस आइटम गीत के लिए दिशा पहली पसंद थी। दिशा की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो योद्धा और प्रोजेक्ट के में काम कर रही है।

2. मिशन मंगल

मिशन मंगल 2019 में बड़े परदे पर रिलीज हुई थी और उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, शरमन जोशी, विद्या बालन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। रिपोर्टों के अनुसार, दिशा को 2019 की फिल्म में अभिनय करने का मौका दिया गया था, हालांकि, रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने इसे ठुकरा दिया क्योंकि वह इसके कलाकारों की फौज में दूसरी भूमिका नहीं निभाना चाहती थीं।

दिशा 2019 में भारत फिल्म में नजर आयी थी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान, कटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से जिस प्रदर्शन की उम्मीद की गयी थी वो वैसा प्रदर्शन करने में नाकाम रही।

Advertisement

3. लाइगर

लाइगर बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें लोकप्रिय अभिनेता साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे है। इस फिल्म को पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है।

इस फिल्म में विजय के साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म में इन दोनों के साथ राम्या कृष्ण और रोनित रॉय भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं माइक टॉयसन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 25 अगस्त 2022 को बड़े परदे पर रिलीज होने जा रही है। अब, रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पहले दिशा को ऑफर की गई थी, हालांकि, उन्हें अपनी भूमिका पसंद नहीं आई, और इस वजह से उन्होंने फिल्म को करने से मना कर दिया।

4. मर्डर 4

एक और फिल्म जिसे दिशा ने करने से मना कर दिया था, वह मर्डर 4 थी जो फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। एबीपी के अनुसार, दिशा को इमरान हाशमी के साथ मुख्य भूमिका के लिए चुना गया था। हालांकि, यह पता चला कि उन्होंने टाइगर श्रॉफ से सलाह लेने के बाद फिल्म को करने से मना कर दिया था।

Advertisement

मर्डर 4 2024 में रिलीज किये जानें की संभावना है। मर्डर फिल्म का पहला भाग 2004 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ मल्लिका शेरावत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का दूसरा भाग 2011 में रिलीज हुआ था और इस फिल्म में इमरान के साथ जैकलीन फर्नांडीज ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के ये दोनों भाग सुपर हिट रहे थे।

फिल्म का तीसरा भाग 2013 में रिलीज किया गया था। फिल्म में मुख्य भूमिका में रणदीप हुड्डा, अदिति राव हैदरी और सारा लोरेन ने मुख्य भूमिका निभाई है। मर्डर 3 फ्लॉप हो गयी थी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button