Feature

बॉलीवुड की 6 अजीबोगरीब जोड़ियां जिन्होंने अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से चौंका दिया

बॉलीवुड में शाहरुख- काजोल, गोविंदा- करिश्मा कपूर और अनिल कपूर- माधुरी दीक्षित की जोड़ी बॉलीवुड में काफी मशहूर रही है। बॉलीवुड की इन जोड़िये ने काफी फिल्मों में एक साथ काम किया है।

Advertisement

वहीं इन जोड़ियों को दर्शकों ने भी अपना भरपूर प्यार दिया है। इसके अलावा बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी जोड़ी देखने को मिली है जिन्होंने बड़े परदे पर काम किया है लेकिन वो दिखने में काफी अजीब लगी। तो आज हम आपको ऐसी ही 10 अजीब दिखने वाली बॉलीवुड जोड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे है।

1. नसीरुद्दीन शाह और विद्या बालन- द डर्टी पिक्चर

यह जोड़ी थोड़ी अजीब थी। नसीरुद्दीन शाह ने इस फिल्म में सुपरस्टार अभिनेता के रूप में दिखाई दिए जबकि दूसरी ओर विद्या बालन द डर्टी पिक्चर में सिल्क स्मिता के किरदार को निभाते हुए दिखाई दी थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

Advertisement

2. अमिताभ बच्चन और जिया खान- निशब्द

यह उन फिल्मों में से एक थी जो काफी विवादों में रही। यह फिल्म लोलिता उपन्यास पर आधारित थी। इस फिल्म में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन बेहद छोटी जिया खान के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दिए थे। दर्शकों को इन दोनों की जोड़ी और कहानी बिल्कुल भी पसंद नहीं आयी थी और यह फिल्म फ्लॉप हो गयी थी।

3. हिमेश रेशमिया और हंसिका मोटवानी- आप का सुरूर

हिमेश और हंसिका को फिल्म आप का सुरूर में पहली बार एक साथ नजर आये थे। यह भी अजीब जोड़ियों की लिस्ट में शामिल है। फिल्म में हिमेश रेशमिया थोड़े बूढ़े और हंसिका मोटवानी जवान दिख रही थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हो गयी थी।

4. आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार- शुभ मंगल ज्यादा सावधान

यह पहली बार नहीं था जब हमने बॉलीवुड में एक समलैंगिक रोमांस देखा था। हालांकि यह फिल्म थोड़ी अलग थी क्योंकि समलैंगिक रोमांस को एक कमर्शियल सिनेमा और एक कॉमिक स्क्रिप्ट दोनों के रूप में दिखाया गया था।

Advertisement

आयुष्मान खुराना को जितेंद्र कुमार के साथ रोमांस करते देखा गया और इसने लोगों को दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री पसंद आई और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

5. रणदीप हुड्डा और आलिया भट्ट- हाईवे

डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म हाईवे में आलिया भट्ट की रणदीप हुड्डा के साथ एक अजीब जोड़ी बनाई थी। था। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का भरपूर प्यारा मिला था।

6. रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन- ऐ दिल है मुश्किल

ऐश्वर्या राय बच्चन को रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में रोमांस करते देख लोग काफी हैरान हुए थे। यह फिल्म 2016 में बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अनुष्का शर्मा ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म हिट हो गयी थी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button