5 मशहूर सेलिब्रिटी जिनके करियर में हेयर ट्रांसप्लांट के बाद काफी बदलाव आया

मनोरंजन की दुनिया में खुद को लंबे समय तक खुद को बनाये रखना बहुत मुश्किल होता हैं। कुछ ही लोग मनोरंजन की दुनिया में लंबे समय तक टिके रहने में सफल रहते हैं।
इनमें से कुछ के बाल झड़ने पर उनके करियर को नुकसान पहुंचाया है जिसके बाद इन्हें हेयर ट्रांसप्लांट से गुजरना पड़ा है। तो आज हम आपको ऐसे ही 5 अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे है।
1. अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस लिस्ट में टॉप पर काबिज है।1990 के दशक में उनका करियर नहीं चल पाया। उस समय उनके बाल झड़ रहे थे और तेजी से उनके बाल झड़ने लगे थे। उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं और उनका प्रोडक्शन दिवालिया होने की कगार पर था। कौन बनेगा करोड़पति उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और उनका करियर पटरी पर आ गया।
2. सलमान खान
2007 में, सलमान के हेयर ट्रांसप्लांट की खबरें काफी तेजी से फैली थीं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दुबई में उनका हेयर ट्रांसप्लांट हुआ था। वहीं सलमान खान के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो भाईजान और टाइगर 3 में काम कर रहे है।
3. अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की उम्र इस समय 54 साल की हैं। वह जब 40 साल के थे तो उनके बाल काफी झड़ने शुरू हो गए थे और इसी वजह से खिलाड़ी कुमार को हेयर ट्रांसप्लांट करवाया। अक्षय कुमार के फिल्मी करियर की बात करें तो 11 अगस्त 2022 को उनकी फिल्म रक्षा बंधन रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर ने मुख्य भूमिका निभाई है।
4. कपिल शर्मा
कपिल के बाल तभी झड़ने शुरू हो गए थे जब वह अपने करियर की शुरुआत ही कर रहे थे। इसी वजह से इस दिग्गज कॉमेडियन को हेयर ट्रांसप्लांट करवाना पड़ा।
5. हिमेश रेशमिया
हिमेश रेशमिया भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में सफल रहे है। शुरुआत में हिमेश हमेशा टोपी पहने रहते थे। वह कम बालों के कारण कैप पहना करते थे।