Feature

5 बॉलीवुड अभिनेत्रियां जिन्होंने विदेशियों संग की शादी

बॉलीवुड में सफल होने के लिए कई अभिनेता-अभिनेत्री अपनी किस्मत आजमाते है। इनमें से कुछ फेल हो जाते है और कुछ कामयाब हो जाते है। वहीं कुछ अभिनेत्रियां सफल होने के बाद शादी कर लेती है और उसके बाद भी अभिनय की दुनिया में काम करती रहती है। तो आज हम आपको बॉलीवुड की उन छह अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने विदेशियों से शादी की है।

Advertisement

1. प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड क्वीन प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ अपने 36वें जन्मदिन पर 18 जुलाई को सगाई कर ली। इस कपल ने 1 दिसंबर को शादी की। प्रियंका निक से 10 साल बड़ी है। निक की बात करें तो वो एक सिंगर के अलावा अभिनेता और प्रोड्यूसर हैं। प्रियंका की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो हॉलीवुड फिल्म इट्स ऑल कमिंग टू मी में काम कर रही है।

2. सेलिना जेटली

बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं सेलिना जेटली अपने ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन पति पीटर हाग से पहली बार मिली और प्यार हो गया। हाग, जो सिंगापुर और दुबई में होटलों की एक सीरीज के मालिक हैं। इस जोड़े ने 23 सितंबर, 2010 को सगाई कर ली। इसके बाद 23 जुलाई, 2011 को दोनों ने शादी कर ली।

Advertisement

3. प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा ने 2016 में लॉस एंजिल्स में जीन गुडइनफ के साथ शादी के बंधन में बंधी। बेवर्ली हिल्स में मुलहोलैंड ड्राइव के पास मंडप में इस जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी! प्रीति जिंटा फिल्मी दुनिया से काफी दूर है और इस समय बिजनेस में अपना फोकस कर रखा है।

4. इलियाना डी’क्रूज

इलियाना डिक्रूज ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को बेहद निजी रखा है और इस बारे में कभी भी सार्वजनिक रूप से बात नहीं की। एक बार, उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चला कि अभिनेत्री ने एंड्रयू नीबोन से शादी की, जो ऑस्ट्रेलिया के एक प्रसिद्ध फोटोग्राफर हैं। इलियाना के फिल्मी करियर की बात करें तो वो हिंदी फिल्म अनफेयर & लवली में काम कर रही है। इसके अलावा वो शीर्षा गुहा में भी काम कर रही है।

5. श्रिया सरन

श्रिया सरन ने अपने बॉयफ्रेंड आंद्रेई कोसचीव से शादी कर ली है। शादी पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उदयपुर में हुई। रूस के रहने वाले, कोशेव एक टेनिस खिलाड़ी हैं और रेस्तरां सीरीज के मालिक हैं और उन्होंने 2015 में सर्वश्रेष्ठ बिजनेसमेन का पुरस्कार भी जीता है। इस कपल के 10 जनवरी 2021 को एक बेटी हुई है जिसका नाम उन्होंने राधा रखा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button