EntertainmentFeature

5 पॉपुलर बॉलीवुड एक्टर्स जिनके फेवरेट फूड के बारे में नहीं जानते होंगे आप

यह तो आप बखूबी जानते होंगे कि भारत में कई अलग-अलग प्रकार के डिश बनाए जाते हैं। अलग-अलग लोगों का अलग-अलग फेवरेट फूड होता है, जिसे वे बड़े ही चाव से खाना पसंद करते हैं। बॉलीवुड के सितारे भी अलग नहीं हैं और उनकी भी कोई न कोई पसंदीदा खाने की चीज है।

Advertisement

जब कोई बॉलीवुड अभिनेता कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म देता है तो कई सारे लोग उसके फैन बन जाते हैं। बॉलीवुड में कई सारे एक्टर या एक्ट्रेस फैन फॉलोइंग के मामले में कई हॉलीवुड स्टार से कहीं आगे हैं। बहुत सारे फैंस अपने फेवरेट एक्टर के फेवरेट फूड के बारे में जानना चाहते हैं। इसलिए यहां पर हम आपको इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

5 पॉपुलर बॉलीवुड एक्टर्स और उनके फेवरेट फूड

1. शाहरुख खान का फेवरेट फूड चिकन तंदूरी

बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान का फेवरेट फूड चिकन तंदूरी है। कई इंटरव्यू में उन्होंने अपने फेवरेट फूड के बारे में लोगों को बताया है। वे खुद से भी इसे बनाना पसंद करते हैं और नियमित रूप से खाते भी हैं।

Advertisement

2. ऋतिक रोशन- समोसा

बॉलीवुड को के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में शुमार रितिक रोशन को ग्रीक गॉड के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, उन्होंने एक शो में यह कहा था कि उन्हें यह पता नहीं है कि उन्हें इस नाम से क्यों बुलाया जाता है।

ऋतिक रोशन का फेवरेट फूड समोसा है जिसके बारे में उन्होंने द कपिल शर्मा शो में खुलासा किया था।

#3. दीपिका पादुकोण- रसम राइस

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं जो किसी भी फिल्म के लिए काफी महंगी फीस लेती हैं। उनके पति रणवीर सिंह भी बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं।

Advertisement

दीपिका का पसंदीदा फूड रसम राइस है जिसे वह खुद बनाकर खाना पसंद करती हैं। इसके बारे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया था।

4. कैटरीना कैफ का फेवरेट फूड पैनकेक है

बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल की पत्नी और हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार कैटरीना कैफ ने कॉफी विद करण शो में यह खुलासा किया था कि उनका फेवरेट फूड पैनकेक है।

उन्होंने एक बार अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपने इस पसंदीदा फूड के बारे में जानकारी दी थी।

Advertisement

5. सलमान खान- बिरयानी

बॉलीवुड में टाइगर एवं सुल्तान के नाम से मशहूर सुपरस्टार सलमान खान जिम जाना बहुत ही अधिक पसंद करते हैं। लेकिन यदि उनके पसंदीदा फूड के बारे में बात की जाए तो, उन्होंने कई इंटरव्यू और शो में यह कहा है कि वे बिरयानी खाना बहुत ही अधिक पसंद करते हैं।

उनके साथ काम कर चुके अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने भी यह कहा है कि सलमान के घर से हमेशा ही सेट पर बिरयानी बनकर आती थी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button