EntertainmentNewsSocialTrending

बेटी आराध्या बच्चन का वीडियो हुआ वायरल, पिता अभिषेक बच्चन ने जोड़े हाथ

बिग भी यानी अमिताभ बच्चन का हिन्दी के प्रति प्रेम जग जाहिर है। बहुत सारे लोगों तो यह पता ही होगा कि, अमिताभ के पिता हरिवंशराय बच्चन एक कवि थे। और, अब ऐसा लगता है कि अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या को अपने दादा मेगास्टार अमिताभ बच्चन के जीन विरासत में मिले हैं।

Advertisement

दरअसल, हाल ही में आराध्या बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह हिंदी में भाषण देते हुए और यह समझाते हुए दिखाई दे रहीं हैं कि, कविता किसी भी भाषा के लिए दरवाजे कैसे खोलती है।

 

Advertisement

 

ट्विटर पर आराध्या बच्चन के एक फैन अकाउंट द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो उनके स्कूल द्वारा आयोजित किसी ऑनलाइन हिंदी भाषण प्रतियोगिता का लगता है। जिसमें वह स्कूल यूनिफॉर्म में ही दिखाई दे रहीं हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि, जब बोल वह रही होती हैं तो बेहद खूबसूरती के साथ अपने चेहरे से भाव भी प्रकट कर रहीं हैं।

आराध्या बच्चन का वायरल वीडियो:

आराध्या के फैन अकॉउंट से पोस्ट किए गए इस वीडियो में कैप्शन दिया गया है कि “इतने लंबे समय के बाद… इस राजकुमारी को देखकर नहीं बता सकता कि वह दो क्यूट पोनीटेल में कितनी खूबसूरत लग रही है … आराध्या बच्चन अपने स्कूल की हिंदी एलोक्यूशन प्रतियोगिता 2021-22”

Advertisement

 

 

इस वीडियो पर आराध्या बच्चन के पिता अभिषेक बच्चन को जब एक फैन ने टैग किया तो उन्होंने भी खूबसूरत प्रतिक्रिया दी है। फैन ने अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन को टैग करते हुए लिखा था, ”विरासत आगे बढ़ रही है…” जिस पर अभिषेक बच्चन ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ रिएक्शन दिया है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

 

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इससे पहले, इसी साल जनवरी में, एक और वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जहां वह गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में देशभक्ति से भरे गानों में खूबसूरती के साथ लिप-सिंक करती हुई देखी गईं थीं।

 

Advertisement

.

 

.

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button