दीपिका के नाइट सूट का वरुण धवन ने उड़ाया मजाक, मिला ये जवाब

वरुण धवन बॉलीवुड का स्थान आज भारत में किसी धर्म से कम नहीं है। आपको पता ही होगा कि, कई सुपर स्टारों के तो मंदिर भी देखने को मिले हैं। कई सुपर स्टारों ने अपने काम के दम पर अपना नाम बनाया है। कई अभिनेताओं ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। और, लाखों लोगों के लिए रोल मॉडल बन गए हैं।
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि, मुंबई फिल्म जगत की राजधानी है और बॉलीवुड का घर है। भारतीय सिनेमा ने कई ऐसे सुपरस्टार दिए हैं जिन्होंने सिनेमा जगत में बहुत बड़ा योगदान दिया है। मुंबई ने अपने सपनों को पूरा करने वाले हजारों लोगों को सुनहरे अवसर दिए हैं।
वरुण धवन फ़िल्म जगत के लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। अभी हाल ही में नताशा अग्रवाल से शादी के बाद, उनके प्रशंसकों की संख्या दोगुनी हो गई है। और, उनके प्रशंसक यह जानना चाहते है कि वरुण इस समय क्या कर रहे हैं।
वरुण का इंस्टाग्राम प्रोफाइल जिम में वर्कआउट करते हुए उनकी तस्वीरों से भरा हुआ है। जिससे एक बात तो साफ जाहिर होती है कि वो बॉलीवुड के सबसे फिट सितारों में से एक हैं। 33 वर्षीय अभिनेता ने करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने फिल्मी कैरियर का आगाज़ किया था।
यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर ने अपने सफर के नए साथी की दिखाई झलक, जानें इसकी कीमत और खासियत
मुंबई में जन्मे वरुण को 2012 में बड़ा ब्रेक मिला था और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वरुण धवन बॉलीवुड के उन गिने-चुने अभिनेताओं में से एक हैं जो अपनी फिटनेस का अच्छी तरह ख़्याल रखते है।
वरुण धवन को दीपिका ने दिया करारा जवाब
वास्तव में, वरुण सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम में दीपिका पादुकोण से एक सवाल पूछा कि वह हमेशा नाइट सूट में ही क्यों नजर आती हैं। जिस पर दीपिका ने करारा जवाब दिया। यह सब तब शुरू हुआ जब दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर जूस पीते हुए और फल खाते हुए एक तस्वीर साझा की।
अपनी तस्वीर साझा करते हुए दीपिका ने लिखा था, “Season 1:Episode 3 #drinkjuice #eatfruit Productivity in the time of COVID-19!”
इस बीच, वरुण धवन ने दीपिका की पिछली कुछ तस्वीरों को देखा जिनमे कि दीपिका ने नाईट सूट पहना हुआ है। उन्होंने दीपिका से पूछा: “तुम हमेशा नाईट सूट में क्यों होती हो”? जिस पर दीपिका ने जवाब दिया: “ताकि मैं आराम से सो सकूं कभी भी!!!”