EntertainmentFeatureMovies

युद्ध पर बनी वो 5 फिल्में जो दर्शकों के बीच आज भी हैं मशहूर

बॉलीवुड ने युद्ध पर कई शानदार फिल्में बनाई हैं। फिर चाहे वो युद्ध भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ हो या फिर भारत-चीन के बीच, इन फिल्मों में हमारें देश के सैन‍िकों के जज्बे और देश के लिए उनकी शहादत को बखूबी प्रदर्शित किया गया है। इन युद्ध में जीत-हार के अलावा एक सैन‍िक, देशवास‍ियों और देश पर क्या गुजरती है ऐसे सभी पहलुओं को भी अच्छे से दिखाने की कोशिश की गई है। तो आइए जानते हैं ऐसी ही पांच भारतीय फिल्मों के बारे में जिनकी कहानी युद्ध पर आधारित है।

Advertisement

 

1.) हकीकत:

ये फिल्म उन्नीस सौ बासठ के भारत-चीन युद्ध पर बनाई गई थी। एक ऐसा युद्ध जिसके बारे में भारत ने कभी सोचा नहीं था। जाहिर सी बात है कि भारत की पहले से युद्ध की कोई तैयारी नहीं थी। सैनिक और साजो सामान भी पर्याप्त नहीं थे।

Advertisement

ऐसे ही युद्ध में कैप्टन बहादुर सिंह (धर्मेंद्र) अपनी बटालियन के जवानों को बचा लेता है। ये फिल्म बहुत शानदार थी। फिल्म का गीत “अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों…” आज भी लोगों की आंखों में आंसू ले आता है।फिल्म का डायरेक्शन चेतन आनंद ने किया था। धर्मेंद्र के अलावा बलराज साहनी भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे।

2.) बॉर्डर

वर्ष 1997 में जेपी दत्ता ने राजस्थान की सीमा पर 1971 की भारत-पाकिस्तान युद्ध की एक सच्ची घटना पर फिल्म बनाई थी। बॉर्डर फिल्म में वह सब कुछ देखने को मिलेगा जो एक देशभक्ति फिल्म में होना चाहिए। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

इस फिल्म में दिखाया गया है कि मुश्किल परिस्थितियों में राजस्थान की सीमाई पोस्ट पर एक सौ बीस भारतीय जवानों ने पूरी रात अत्याधुनिक पाकिस्तानी टैंकों की भारी भरकम रेजिमेंट को रोके रखा था। अंत में उन्हें भागना पड़ा,फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्‌टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, पुनित इस्सर, सुदेश बेरी जैसे कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

Advertisement

 

3. एलओसी-कारगिल

साल 2003 में आई फिल्म की कहानी 1999 के भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध पर थी। इसे जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में कारगिल शहीदों की कहानियां दिखाई गई हैं।

मल्टीस्टारर इस फिल्म में अजय देवगन, अरमान कोहली, संजय दत्त, नागार्जुन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन, मोहनीश बहल, अक्षय खन्ना, मनोज वाजपेयी, आशुतोष राणा, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, ईशा देओल और रवीना टंडन जैसे बड़े सुपरस्टार्स ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

Advertisement

4. लक्ष्य

फरहान अख्तर की डायरेक्ट की गई बॉलीवुड फिल्म में ऋत‍िक रोशन ने “कैप्टन करण शेरगिल” का कैरेक्टर निभाया था। जबकि प्रीति जिंटा ने रोमिला दत्ता का रोल प्ले किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ प्रिति जिंटा, अमिताभ बच्चन, शरद कपूर आदि बड़े कलाकार थे। फिल्म को दर्शकों से काफी प्यार मिला था। बता दें कि इस फिल्म में करग‍िल युद्ध को द‍िखाया गया है।

5. द गाजी अटैक

राणा दग्गुबाती, तापसी पन्नू, अतुल कुलकर्णी, केके मेनन की फिल्म ‘द गाजी अटैक’ दो हजार सत्रा में र‍िलीज हुई थी। ये भारत-पाकिस्तान के बीच हुए ऐसे युद्ध की कहानी पर निर्धारित है, जिसकी परतें आज भी इत‍िहास में दबी हुई हैं। ‘द गाज़ी अटैक’ भारतीय नौसेना के उस अद्भुत पराक्रम की कहानी है जिसके बारे में आम लोगों को बहुत ही कम जानकारी है।

ये कहानी भारतीय नौसेना के पहले अंडरवाटर सबमरीन ऑपरेशन की है, जिसमें नौसेना के आईएनएस राजपूत पनडुब्बी ने पाकिस्तान की पनडुब्बी पीएनएस गाजी को बर्बाद कर दिया था। बात वर्ष 1971 भारत पाकिस्तान के युद्ध के पहले की है जब पाकिस्तान ने आईएनएस विक्रांत को बर्बाद कर विशाखापत्तनम पोर्ट को अपने कब्जे में लेने का इरादा बनाया था, लेकिन भारतीय नौसेना के चंद जाबांज सैनिकों ने पाकिस्तान को समुद्र के भीतर अच्छा सबक सिखाया था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button