EntertainmentFeature

नोरा फतेही से लेकर उर्वशी रौतेला तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने किए 9 अजीबोगरीब दावे, जिनकों फैंस नहीं पचा पाए

हर इंसान के जीवन में कोई ना रोल मॉडल होता है। अक्सर लोग बॉलीवुड हस्तियों को अपना रोल मॉडल मानते है और अपने सफर से लोगों को प्रेरित करते है। हालांकि, कई बार ऐसा हुआ है। तो आइए आपको जब नोरा फतेही से लेकर उर्वशी रौतेला तक कई अन्य सेलेब्स के अजीबोगरीब दावों के बारे में बताते है। जो उनके प्रशंसक उनको बिल्कुल भी नहीं पचा पाए है।

Advertisement

1- नोरा फतेही

एक मोरक्कन विरासत की कनाडाई नर्तकी अभिनेत्री और मॉडल  नोरा फतेही हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषा की फिल्मों में नजर आई थी। नोरा फतेही को तब जमकर ट्रोल किया गया था। जब उन्होंने कहा, कि नेहा कक्कड़ के बिना म्यूजिक इंडस्ट्री कुछ भी नहीं है।

2- कंगना रनौत

फिल्म क्वीन में अपने बेहतरीन अभिनय के चलते कंगना रनौत को बॉलीवुड की क्वीन कहा जाता है। साल 2019 के लिए मणिकर्णिका और पंगा फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार दिया गया था। उन्होंने कभी खुद को टॉम क्रूज से शानदार स्टंट परफॉर्मर बताया था और लोग अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाए थे।

Advertisement

3- उर्वशी रौतेला

भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल उर्वशी रौतेला ने अपने बॉलीवुड फिल्मी करियर की शुरुआत अनिल शर्मा की एक्शन रोमांच फिल्म सिंह साब द ग्रेट से की थी। साल 2012 में इन्होंने आईएमसी-मिस इंडिया में विजेता बनी थी। उर्वशी ने यह दावा किया था, कि वहे कान्स साल 2022 में हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डि कैप्रियो से मिली है। जिन्होंने उनकी तारीफ की थी और उनको एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री ने कहा, लेकिन लोगों ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया।

4- गोविंदा

बॉलीवुड में अपने डांस के लिए पहचाने जाने वाले गोविंदा (Govinda) ने एक बार कहा था, कि उन्होंने निर्देशक जेम्स कैमरून की साल 2009 की फिल्म अवतार को ठुकरा दिया। लेकिन लोगों ने उस पर भरोसा नहीं किया। गोविंदा कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके है।

5- करीना कपूर खान

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) ने एक बार कहा था, कि वह समानता में भरोस करती है। लेकिन वह नारीवादी नहीं है। सोशल मीडिया पर इससे मीम्स और जोक्स को चारा मिल गया। करीना कपूर ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म रिफ्यूजी से अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

Advertisement

6- राखी सावंत

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपनी शादी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। उसने दावा करते हुए कहा, कि उसकी शादी रितेश से हुई। लेकिन लोगों ने विश्वास नहीं किया।

7- वरुण धवन

भारतीय फिल्म अभिनेता वरूण धवन ने अपने अभिनय यात्रा की शुरुआत करण जौहर की साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। इसके लिए उनको फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। वरुण धवन ने दावा करते हुए कहा, कि उनकी साल 2015 की फिल्म दिलवाले इंसेप्शन की तरह है, जिसमें कई सारे ट्विस्ट और टर्न है। उनके इस बयान ने दर्शकों की हंसी उड़ाई।

8- करण जौहर

मशहूर रियलिटी शो कॉफी विद् करण 7 में अभिनेत्री कृति सेनन के काम पर टिप्पणी करते हुए आलिया भट्ट को इस पीढ़ी का बेस्ट अभिनेता कहने के लिए फिल्म निर्देशक करण जौहर को जमकर ट्रोल किया था।

Advertisement

9- मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना, भारतीय सिनेमा के अभिनेता और टीवी कलाकार रूप में बेहद मशहूर है। इन्हें सबसे ज्यादा दूरदर्शन के प्रसिद्ध शो शक्तिमान और महाभारत शो में भीष्म पितामह की भूमिका को बहुत ही पसंद किया गया है। उनको नेटिज़न्स के द्वारा यह कहने के लिए बेरहमी से ट्रोल किया गया था, कि अगर कोई लड़की किसी लड़के से सेक्स के लिए कहती है, तो वह ढांडा  कर रही है। इससे पहले उन्होंने कहा, कि मीटू की समस्या तब शुरू हुई जब महिलाओं ने काम करना शुरू किया।

Advertisement

Related Articles

Back to top button