EntertainmentFeature

पठान के अलावा इन 5 फिल्मों में भी अलग-अलग हेयरस्टाइल्स में दिख चुके हैं शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का नाम उन अभिनेताओं में शामिल है, जो अपनी बढ़ती उम्र के बावजूद युवा अभिनेताओं को टक्कर देते है। बात चाहे करियर की बात हो, अभिनय की हो या फिर लुक्स की, किंग खान से मुकाबला करना इतना आसान नहीं है। शाहरुख खान का घर हो, गाड़ी हो, कपड़े हो या फिर फैशन उनकी सभी चीजें सुर्खियों का विषय बनी रहती है। उनका हर स्टाइल बेहद कातिलाना होता है, जिसके सभी लोग फैन हो जाते है।

Advertisement

बॉलीवुड के किंग खान ने अपनी हर फिल्म में अपने लुक के साथ नया एक्सपेरिमेंट किया है। हाल ही में उनकी फिल्म पठान की टीजर और गाना बेशरम रंग लॉन्च हुआ है, जिसमें उनके लुक, हेयरस्टाइल और एब्स की खूब चर्चाएं की जा रही है। ये नहीं कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब शाहरुख ने अपनी हेयरस्टाइल बदली है। इससे पहले भी वह अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट कर चुके है।

तो आइए आपको बताते है कि पठान के अलावा शाहरुख खान और किन-किन फिल्मों में अलग-अलग हेयरस्टाइल्स में दिखाई दे चुके है। 

1- दिल से

21 अगस्त 1998 को रिलीज हुई दिल से एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक मणिरत्नम थे। इसमें शाहरुख खान के अलावा मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी और शाहरुख खान की भूमिका दोनों को ही दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके इस फिल्म का गाना अलावा छइया छइया और शाहरुख की हेयरस्टाइल बिखरे-बिखरे गीले बालों को खूब पसंद किया गया।

Advertisement

2- कुछ कुछ होता है

करण जौहर (Karan Johar) के निर्देशन में बनी फिल्म कुछ कुछ होता है 1998 की एक हास्य प्रेम कहानी है। इस फिल्म में लोकप्रिय ऑन स्क्रीन जोड़ी शाहरुख खान और काजोल अपनी चौथी फिल्म में एक साथ दिखाई दिए थे। रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) फिल्म में सहायक भूमिका में थी, जबकि सलमान खान की एक विस्तारित विशेष उपस्थिति थी। इस फिल्म में शाहरुख ने गेल्ड हेयरस्टाइल रखा था, जिसके बाद नौजवान लड़कों ने इस हेयरस्टाइल को खूब कॉपी किया था।

3- डॉन 2

फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म डॉन 2 साल 2011 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। डॉन 2 में उनके डेडलॉक हेयरस्टाइल पर नौजवान जमकर फिदा हुए थे।

4- रा वन

अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित रा वन 2011 की एक सुपरहीरो फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख ने दोहरी भूमिका निभाई है। इसमें वह फिर से हेयरस्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए स्पाइक रखे।

Advertisement

5- हैप्पी न्यू ईयर

फराह खान के निर्देशन में बनी हैप्पी न्यू ईयर एक एक्शन, कॉमेडी ड्रामा फिल्म रेड चिलीस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। इसकी निर्माता शाहरुख की पत्नी गौरी खान खुद है। शाहरुख ने इसमें चोटी रखी है। इसी के बाद लड़कों में चोटी रखने का ट्रेंड छा गया।

Advertisement

Related Articles

Back to top button