EntertainmentFeature

बॉलीवुड कलाकारों की ये 7 पुरानी तस्वीरें, जिन्हें अपने आजतक नहीं देखा होगा

ज्यादतर बॉलीवुड स्टार्स हमेशा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। आपने देखा होगा कि बॉलीवुड स्टार्स जहां जाते हैं पैपराजी उनकी तस्वीरों को कैप्चर करने वहीं पहुंच जाते हैं।

Advertisement

ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो जाती हैं। वहीं कुछ तस्वीरें ऐसी भी होती है जो आप तक नहीं पहुंच पाती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ तस्वीरों को दिखाने जा रहे है जिन्हें आज तक आप भी नहीं देख पाए होंगे। इन तस्वीरों में बॉलीवुड स्टार्स की पुरानी तस्वीरें शामिल है। ये तस्वीरें आपको हैरान कर देंगी।

1. करिश्मा कपूर और करीना कपूर अपनी माँ बबीता के साथ

Advertisement

इस तस्वीर में करिश्मा कपूर जवान और करीना कपूर बच्ची के रूप में दिखाई दे रही है। वहीं इस तस्वीर से आप अंदाजा लगा सकते है कि जवानी में उनकी माँ बेहद सुंदर दिखाई देती है। करिश्मा के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो काफी समय से बड़े परदे से दूर है। वहीं करीना की बात की जाए तो वो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई दी थी।

2. ऋतिक रौशन और कुणाल कपूर

ऋतिक रौशन और कुणाल कपूर की तस्वीर उनकी जवानी की है और दोनों ही अभिनेता इसमें काफी हैंडसम दिखाई दे रहे है। ऋतिक हाल ही में रिलीज हुई फिल्म विक्रम वेधा में काम करते हुए दिखाई दिए थे। वहीं वो आखिरी बार 2021 में आयी फिल्म अनकही कहानियां में काम करते हुए दिखाई दिए थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

Advertisement

3. माधुरी दीक्षित के साथ सलमान खान

इन दोनों स्टार्स की यह पुरानी तस्वीर किसी फिल्म सेट की लगती हैं। हालांकि दोनों ही स्टार्स इस तस्वीर में काफी प्यारे दिखाई दे रहे है। माधुरी के फिल्मी करियर की बात करें तो वो आखिरी बार इसी साल प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म माजा माँ में काम करते हुए दिखाई दी थी। वहीं सलमान 5 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म गॉडफादर में कैमियो करते हुए दिखाई दिए थे।

4. मनीषा कोइराला के साथ जैकी, गोविंदा और सलमान खान आये नजर

Advertisement

इन 4 स्टार्स की एक साथ तस्वीर किसी फिल्म की लगती हैं जहां ये सभी एक साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे है। मनीषा के फिल्मी करियर की बात करें तो वो आखिरी बार इंडिया स्वीट्स एंड स्पाइसिस में काम करती हुई दिखाई दी थी। जैकी आखिरी बार अतिथि भूतो भव में काम करते हुए दिखाई दिए थे। वहीं गोविंदा आखिरी बार रंगीला राजा में काम करते हुए दिखाई दिए थे।

5. शाहरुख खान, आमिर खान और गुलशन ग्रोवर एक साथ आये नजर

इस तस्वीर में आमिर जहां अपनी बॉडी दिखा रहे है। वहीं शाहरुख खान ने सफेद रंग का कुर्ता पहन रखा है। वहीं गुलशन फॉर्मल लुक में दिखाई दे रहे है।

Advertisement

6. अमरीश पुरी

इस लिस्ट में दिग्गज दिवगंत अभिनेता अमरीश पुरी की एक पुरानी तस्वीर शामिल है। इस तस्वीर में अमरीश पुरी काफी जवान दिखाई दे रहे है। यह दिग्गज कलाकार 12 जनवरी 2005 को मौत की नींद में सो गया था।

7. शाहरुख आये बिग बी के साथ नजर

Advertisement

दोनों की ये तस्वीर काफी पुरानी है। इसमें वो काफी यंग दिखाई दे रहे है। दोनों ही दिग्गज कलाकारों ने फॉर्मल लुक अपना रखा है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button