Entertainment

बॉलीवुड की इन 5 हिरोइनों को हीरो से अधिक की गई थी पेमेंट

बॉलीवुड से जुड़ी ये बात सभी को पता है कि अभिनेत्रियों की तुलना में अभिनेताओं को अधिक पेमेंट किया जाता है। हालांकि, ऐसे भी कुछ उदाहरण सामने आए हैं जब एक्ट्रेस को एक्टर्स की अपेक्षा अधिक पेमेंट की गई है।

Advertisement

आज के इस लेख में, हम आपके लिए बॉलीवुड की उन 5 अभिनेत्रियों की सूची लेकर आए हैं। जिन्हें, उनके को-एक्टर्स से अधिक पेमेंट प्राप्त हुई है।

1.) दीपिका पादुकोण:

दीपिका पादुकोण का नाम बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक के रूप में शामिल किया जाता है। जिसका सबसे बड़ा कारण एक के बाद एक उनकी हिट फिल्म्स हैं। ऐसा बताया जाता है कि, दीपिका एक फ़िल्म लिए अब करीब 26 करोड़ रुपए फीस लेती हैं।

Advertisement

हालांकि, उन्होंने पद्मावत के लिए 12 करोड़ रुपये लिए थे। जबकि उसकी फ़िल्म के एक्टर और उनके पति रणवीर सिंह को 8 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। इसी प्रकार पीकू फ़िल्म को लेकर भी कहा जाता है कि, दीपिका को अभिताभ बच्चन से अधिक पेमेंट की गई थी।

2.) आलिया भट्ट:

बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण उनकी अदाकारी और फैन फॉलोइंग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया एक फिल्म के लिए करीब 22 करोड़ रुपये प्राप्त करतीं हैं।

हालांकि, जब उन्होंने ‘राजी’ में काम किया था तब इसके लिए उन्हें 10 करोड़ रुपए दिए गए थे। जबकि उस फिल्म के एक्टर विक्की कौशल को 4 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे।

Advertisement

3.) कंगना रनौत:

कंगना रनौत ने हाल ही में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मे की हैं। यही कारण है कि उनका नाम बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस में गिना जाता है। और, बताया जाता है कि वह एक फ़िल्म के लिए 27 करोड़ रुपए चार्ज करतीं हैं।

रिपोर्टर के अनुसार, ‘जजमेंटल है क्या’ में उनके को-स्टार रहे राजकुमार राव की तुलना में कंगना रनौत को बहुत बड़ा चेक दिया गया था। इसके पहले भी कंगना को ‘रंगून’ फ़िल्म के लिए सैफ अली खान और शाहिद कपूर से कहीं अधिक भुगतान किया गया था।

4.) करीना कपूर खान:

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक हैं। ऐसा दावा किया जाता है कि, करीना एक फ़िल्म के लिए 20 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। हालांकि, वीरे दी वेडिंग में उनके को स्टार रहे सुमित व्यास समेत अन्य एक्टर्स को अपेक्षाकृत कम पेमेंट दी गई थी।

Advertisement

इसके अलावा फिल्म ‘की एंड का’ के लिए भी करीना कपूर ने बड़ा चेक प्राप्त किया था। जबकि, इस फ़िल्म में उनके साथी कलाकार अर्जुन कपूर को करीब 7 करोड़ का चेक दिया गया था।

5.) श्रद्धा कपूर:

आशिकी 2 करने के बाद से श्रद्धा कपूर की डिमांड में तेजी आयी थी। श्रद्धा हाल ही में कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं हैं।खास बात यह है कि, उनकी खूबसूरती और अदाकारी के मिक्स-अप ने फिल्म्स के हिट करने की गारंटी दे रखी है।

यही कारण है कि, श्रद्धा कपूर एक फिल्म के लिए करीब 23 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। गौरतलब है कि, फ़िल्म ‘स्त्री’ में राजकुमार राव को 6 करोड़ रुपए की राशि दी गई थी। जिसके मुकाबले श्रद्धा की फीस कहीं अधिक थी। इसके अलावा फिल्म छिछोरे के लिए भी श्रद्धा कपूर को सुशांत सिंह राजपूत से कहीं अधिक भुगतान किया गया था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button