EntertainmentFeatureMovies

बाहुबली नहीं ये 5 फिल्में हैं प्रभास के करियर की सबसे शानदार फिल्में

स्टार कृष्णम राजू के भतीजे प्रभास ने ईश्वर फिल्म से फिल्मों में डेब्यू किया था। हालांकि प्रभास फिल्मों के बैकग्राउंड से आते हैं, फिर भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में उन्होंने बहुत मेहनत की।

Advertisement

एक समय पर एक फिल्म और फिल्म दर फिल्म उन्होंने अपनी वो जगह बनाई है जहां वो आज हैं। आज वे भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने एक तेलुगु हीरो से उठ कर पूरे भारत में अपनी पहचान बना ली है। प्रभास भी इन ऊंचाइयों और प्रशंसा का लुत्फ ले रहे हैं। उनकी आने वाली सभी फिल्में पूरे देश में रिलीज होंगी। यहां इस आर्टिकल में हम बताएंगे उनकी 5 फिल्मों के बारे में जिन्होंने प्रभास को फिल्मी जगत का बाहुबली बना दिया है।

1.) वर्षम:

यह प्रभास की पहली सफल फिल्म मानी जा सकती है। हालांकि उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ईश्वर से की थी जो कि सफल नहीं रही थी और उनकी दूसरी फिल्म राघवेंद्र भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। दो फ्लॉप्स के बाद उन्हें एक हिट फिल्म की सख्त जरूरत थी और वर्षम ने उनके लिए वही दे दिया। वर्षम एक बड़ी हिट साबित हुई और प्रभास को एक हीरो के तौर पर स्थापित कर दिया।

Advertisement

2.) चक्रम:

किसी हीरो की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी हिट हो यह जरूरी नहीं है। चक्रम ऐसी ही एक फिल्म थी। चक्रम प्रभास के करियर की ऐसी ही फिल्म थी। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे नहीं गाड़े लेकिन उनके करियर में इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस का महत्वपूर्ण स्थान है।

3.) छत्रपति:

प्रभास और राजामौली इस फिल्म को करने के लिए साथ आए और रिजल्ट में प्रभास के करियर को एक ब्लॉकबस्टर मिली। छत्रपति एक इमोशनल कहानी है जिसमें मां के आंसुओं की कहानी भी है और एक्शन ड्रामा भी है। राजामौली को मालूम है कि अपने किरदारों को कैसे फिल्मों में ले आना है। इंटरवल के पहले तक प्रभास का किरदार कहानी की पिछली सीट पर रहता है लेकिन उसके बाद प्रभास आते हैं और छा जाते हैं। यह निश्चित रूप से उनके करियर की सबसे बड़ी हिट्स में से एक है।

4.) बिल्ला:

यह प्रभास के करियर की सबसे स्टाइलिश फिल्म है। बिल्ला डॉन फिल्म की रीमेक है। एक डॉन के किरदार में वह बहुत स्टाइलिश नजर आए हैं और शाहरुख से बहुत पीछे नहीं नजर आते। इस फिल्म में प्रभास ने दो तरह के किरदार किए हैं। एक तो डॉन का, और दूसरा एक गांव के लड़के का। यह फिल्म हालांकि बॉक्स ऑफिस पर तो बहुत बड़ी हिट नहीं रही लेकिन उनके के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में इसका भी ज़िक्र होना चाहिए।

Advertisement

5.) डार्लिंग:

प्रभास अपने नज़दीकी लोगों को अक्सर डार्लिंग कह के बुलाते हैं। यह फिल्म भी उनके और उनके फैंस के लिए डार्लिंग ही होगी। इसका निर्देशन करुणाकरण ने किया था। फिल्म के गाने हों, प्रभास की परफॉर्मेंस हो, काजल अग्रवाल का ग्लैमर हो, मनोरंजन हो, किसी फिल्म को सफल होने के लिए जो भी चाहिए, वह सब कुछ इस एक फिल्म में है। इस फिल्म में उनके कॉस्टयूम और संवाद अदायगी की खास चर्चा होनी चाहिए।

Advertisement

Related Articles

Back to top button