EntertainmentFeature

सुष्मिता सेन से लेकर अक्षय कुमार तक, ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाने वाले कुछ भारतीय बॉलीवुड सितारें

वैसे तो बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर हीरो और हीरोइनों का ही बोल-बाला रहता है। लोग उनके किरदार को सिर आंखों पर रखते हैं, लेकिन वहां जब कोई खास किरदार आता है। तो दर्शकों की नज़रें उससे नहीं हटती हैं।तीसरा किरदार कोई और नहीं बल्कि ट्रांसजेंडर यानि किन्नर है।तो आइए आपको ऐसे कुछ भारतीय बॉलीवुड सितारों के बारे में बताते है।। जिन्होंने ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाई थी।

Advertisement

1- सुष्मिता सेन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपने अगले ऑनलाइन धारावाहिक ताली का फर्स्ट लुक साझा किया गया है। इस सीरीज में अभिनेत्री गौरी सावंत नाम की एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाने वाली है। तस्वीर में सुष्मिता साड़ी, माथे पर लाल बिंदी और गले में माला पहनकर बदले हुए अंदाज में दिखाई दे रही है। उन्होंने एक पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ताली बजाऊंगी नहीं बल्कि बजवाऊंगी।

2- अक्षय कुमार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाई थी, जो सुपरहिट साउथ फिल्म कंचना की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अक्षय के साथ कियारा आडवाणी भी है। अक्षय का मानना है कि इस फिल्म ने उनको लैंगिक समानता को लेकर अपने विचारों को और भी शक्तिशाली बनाया है। इस फिल्म से यह शिक्षा मिलती है कि जो भी आप जीवन में चाहते हो बनो लेकिन अज्ञानी ना बनो। क्योंकि विनम्रता और दयालुता ही शांति की कुंजी है।

Advertisement

3- महेश मांजरेकर

हिंदी फिल्म अभिनेता महेश मांजरेकर ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और पारस अरोड़ा की फिल्म रज्जो में एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में महेश ने बेगम नाम की किन्नर का रोल अदा किया था, जो कि कोठा चलाती है। इस फिल्म को साल 2013 में रिलीज की हुई थी।

4- परेश रावल

1997 में रिलीज हुई फिल्म तमन्ना में अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) ने भी ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में टिक्कू के रूप में अभिनेता के प्रदर्शन की प्रशंसा की गई थी। पूजा भट्ट, शरद कपूर और मनोज बाजपेयी ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी रावल के ट्रांसजेंडर चरित्र के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कि बॉलीवुड अभिनेत्री नाज़नीन बेगम की संतान है।

5- विजय राज़

भारतीय कॉमिक कलाकार विजय राज़ ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन  में बनी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में रजियाबाई नाम की एक ट्रांसजेंडर महिला की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में राजियाबाई और गंगूबाई के बीच कमाठीपुरा की मैडम बनने को लेकर जंग को दिखाया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button