टीवी जगत की 5 एक्ट्रेस फेमस होने से पहले करतीं थी ये काम

किसी भी व्यक्ति की सफलता के पीछे यदि कोई सबसे बड़ी ताकत होती है तो वह है उसकी खुद की मेहनत। क्योंकि, यदि मेहनत नहीं होगी तो सफलता संभव ही नहीं है। आज हम जिन लोगों के बारे में अखबारों में पढ़ते हैं या फिर जिन्हें टीवी में देखते हैं। उन सभी की सफलता के पीछे कड़ी मेहनत ही होती है।
यदि हम टीवी सीरियल की ही बात करें तो इनमें काम करने का सपना लेकर लाखों लोग हर वर्ष मुंबई जाते हैं। हालांकि, इनमें से बहुत कम लोगों का सपना ही सच हो पाता है। आज के इस लेख में हम टीवी जगत की ऐसे ही एक्ट्रेस के काम के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो उन्होंने टीवी सीरियल में काम करने से पहले करते हुए अपना करियर बनाया है।
1.) सना अमीन शेख:
सना अमीन शेख अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। सना ने अब तक 30 से अधिक टीवी शोज किए हैं। हालांकि, ‘क्या मस्त है लाइफ’ शो से छोटे पर्दे पर डेब्यू करने वाली सना अमीन शेख पहले आरजे के रूप में काम करतीं थीं।
2.) प्रीतिका राव:
बहुत कम लोग यह जानते हैं कि, प्रीतिका राव मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव की बहन हैं। तमिल फिल्म चिक्कू बुक्कू से डेब्यू करने वाली प्रीतिका ने अब तक कई टीवी शोज में काम किया है। हालांकि, आप शायद यह नहीं जानते होंगे कि छोटे पर्दे में कदम रखने से पहले वह पत्रकार के रूप में काम करतीं थीं।
3.) निया शर्मा:
नेहा शर्मा को निया शर्मा के नाम से जाना जाता है। अपने बोल्ड लुक के लिए मशहूर निया ने ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ और ‘नागिन’ से सफलता के शिखर को छुआ है। हालांकि, दिल्ली से जर्नलिज्म में पढ़ाई करने के बाद निया बतौर जर्नलिस्ट कार्य करतीं थीं।
4.) कृतिका सेंगर:
अपनी सादगी के लिए मशहूर कृतिका सेंगर ने ‘पुर्नविवाह’ के साथ छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। हालांकि, इसके बाद उन्हें ‘कसौटी जिंदगी के’ और ‘सास भी कभी बहु थी’ सीरियल से काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। एक्टिंग में करियर बनाने से पहले ये कृतिका सेंगर ऐड एजेंसी में काम किया करतीं थीं।
5.) दिव्यांका त्रिपाठी:
दिव्यांका त्रिपाठी भी छोटे पर्दे की एक ऐसी मशहूर अदाकारा हैं जो किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ और मोहब्बतें जैसे बेहद लोकप्रिय टीवी शो से सफलता प्राप्त करने वाली दिव्यांका त्रिपाठी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत से पहले ऑल इंडिया रेडियो में काम करतीं थीं।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ये टॉप 10 अभिनेत्रियाँ जो लेती हैं सबसे अधिक फीस
Source: Click Here