बॉलीवुड की 6 सास-बहु के बीच जबरदस्त कनेक्शन, इनके रिश्ते में कोई भी दरार नहीं डाल सकता

बॉलीवुड में अक्सर आपने देखा होगा कि सास और बहु के बीच अच्छी दोस्ती नहीं होती है। ज्यादातर टीवी सीरियल और फिल्मों में भी सास- बहु की जोड़ी में तकरार वाले रिश्ते के रूप में ही दिखाया जाता है। भले ही पर्दे पर एक्टर्स सास और बहु के रोल में फिट नहीं बैठती हो और हमेशा ही एक दूसरे से तू-तू-मैं-मैं करती दिखाई देती हो।
लेकिन रियल लाइफ में बॉलीवुड की सास बहु का हाल कैसा होता है? यह देखना बेहद ही मजेदार होगा। इसके लिए हमें बॉलीवुड की कुछ सास बहु की जोड़ियों के बारे में जानना होगा, जिनको अक्सर कई इवेंट्स में एक साथ देखा जाता है।
तो आइए बताते है कि हमारे पसंदीदा बॉलीवुड सेलेव्स की सास-बहु वाली जोड़ी के बार में…
1- आलिया भट्ट और नीतू कपूर
हाल ही में कपूर खानदान की बहु बनी आलिया भट्ट और उनकी सास नीतू कपूर के बीच बहुत ही प्यारा रिश्ता है। रणबीर कपूर से साथ उनकी सास नीतू कपूर भी उनसे बहुत प्यार करती है। शादी के समय भी वह आलिया की तारीफें करती थक नहीं रही थी। दोनों के देखकर ऐसा लगता है कि जैसे इन दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है।
2- दीपिका पादुकोण और अंजू भवनानी
दीपिका अपनी सास और रणबीर सिंह की मां अंजू भवनानी से बेहद प्यार करती है। दीपिका का कहना है कि उनकी सास बिल्कुल एक मां की तरह उनका बहुत ख्याल रखती है। और उनको मां की कमी महसूस नहीं होती और ना ही ऐसा लगता है कि वह ससुराल में है।
3- ऐश्वर्या राय और जया बच्चन
बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध खानदान की बहु ऐश्वर्या राय और जया बच्चन दोनों ही एक-दूसरे के बेहद करीब है। उनके रिश्ते को देखकर ऐसा नहीं लगता है। कि वह दोनों सास-बहु है। अक्सर दोनों को एक-दूसरे के लिए खड़े होते देखा गया है। यहां तक कि इनके बीच का प्यार देखकर अभिषेक बच्चन भी हैरान रह जाते है।
4- प्रियंका चोपड़ा और डेनिस मिलर जोनस
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। और निक की मां डेनिस मिलर जोनस और प्रियंका के बीच का रिश्ता बेहद की प्यारा है। अक्सर इन दोनों की एक साथ पार्टी करते हुए की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।
5- कटरीना कैफ़ और वीना कौशल
अभिनेत्री कटरीना कैफ़ और विक्की कौशल की शादी को अभी कुछ ही महीने हुए हैं। लेकिन अगर सास और बहु के बीच के रिश्ते की बात की जाए तो कटरीना ने अपनी सासू मां का दिल जीत लिया। और वह उनका बहुत सम्मान करती हैं और वीना कौशल को अपनी मां की तरह ही प्यार करती हैं।
6- करीना कपूर ख़ान और शर्मिला टैगोर
शर्मिला टैगोर और करीना कपूर खान की गिनती देश की सशक्त महिलाओं में की जाती है। और उनको देख कर कोई भी बिना इंस्पायर हुए नहीं रह सकता है। इन दोनों के बीच का रिश्ता भी काफी सुलझा हुआ है। और दोनों के बीच कभी भी सास-बहु जैसी तकरार देखने को नहीं मिलती है।